Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीर नगर के धर्मसिंहवा में नहीं है राष्ट्रीयकृत बैंक:व्यापारी-ग्रामीण परेशान, एटीएम की सुविधा भी नहीं; विधायक ने जल्द खोलने का आश्वासन दिया

    23 hours ago

    1

    0

    नगर पंचायत धर्मसिंहवा में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा न होने के कारण स्थानीय निवासियों को बैंकिंग सेवाओं में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बड़े लेनदेन के लिए लोगों को करीब 5 से 15 किलोमीटर दूर अन्य कस्बों और शहरों तक जाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि यदि यहां राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा होती तो एटीएम सुविधा भी उपलब्ध होती और दिनभर के समय और पैसे की हानि से बचा जा सकता। धर्मसिंहवा नगर पंचायत की घनी आबादी और आसपास के गांवों की निर्भरता को देखते हुए बैंक की आवश्यकता और बढ़ जाती है। सेवाइचपार, छिबरा, बेलराई, भनवापुर, बरगदवा, सिकरी, पुनया, हकीम राई, बढ़या तथा सिद्धार्थ नगर जनपद के बेलहरा, भगतपुरवा, सप्ती नानकार, पटहरा, फतेहपुर सहित तीन दर्जन से अधिक गांवों के लोग थोक व फुटकर सामान खरीदने धर्मसिंहवा आते हैं। वर्तमान में यहां की पूरी बैंकिंग व्यवस्था केवल यूपी बड़ौदा बैंक पर निर्भर है। व्यापारियों को नकदी की समस्या व्यापारी बताते हैं कि यूपी बड़ौदा बैंक से एक लाख रुपये तक की जरूरत होने पर भी कई बार नकदी नहीं मिल पाती। इसके चलते उन्हें बैंकिंग कार्य के लिए दूर-दराज के स्थानों तक जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। दूर जाने पर लेनदेन के दौरान छिनैती और सुरक्षा का जोखिम भी बना रहता है। नगरवासियों की मांग: राष्ट्रीयकृत बैंक खोलें स्थानीय नागरिक और व्यापारी लगातार मांग कर रहे हैं कि धर्मसिंहवा में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोली जाए। इससे न केवल व्यापारियों और किसानों को बड़ी रकम जमा-निकासी में सुविधा मिलेगी बल्कि पूरे नगर पंचायत की बैंकिंग प्रणाली सुदृढ़ होगी। अश्वनी, रघुनाथ, प्रमोद जायसवाल, जयराम सोनी, डॉ. जय राम प्रजापति समेत कई लोगों ने बताया कि यह कस्बा व्यवसायिक केंद्र होने के बावजूद अब तक राष्ट्रीयकृत बैंक नहीं खुल पाया। विधायक ने वित्त मंत्री को पत्र लिखने का आश्वासन दिया इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वह जल्द ही वित्त मंत्री को पत्र लिखकर नगर पंचायत धर्मसिंहवा में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की आवश्यकता से अवगत कराएंगे। विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही धर्मसिंहवा में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोली जाएगी, जिससे नागरिकों और व्यापारियों की बैंकिंग समस्याओं का समाधान होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेकाबू कार पेड़ से टकराने पर NSG कमांडो की मौत:हाथरस के सादाबाद में हुआ हादसा, तीन युवक घायल, होली खेलने के बाद दोस्त के घर से लौट रहे थे सभी
    Next Article
    अमेठी में बुजुर्ग का शव कुएं में मिला:दो दिन पहले घर से निकले थे, पुलिस ने बाहर निकलवाया शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment