Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीर नगर में 18 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर:एसपी ने अपना पीआरओ भी बदला, धनघटा, महुली, धर्मसिंहवा थाने के प्रभारी निरीक्षक बदले

    9 hours ago

    1

    0

    संत कबीर नगर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप कुमार मीना ने बुधवार देर रात बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए। इस फेरबदल में एक निरीक्षक और सत्रह उपनिरीक्षक सहित कुल 18 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें तीन थानों के थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, दिलीप कुमार सिंह को धनघटा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। सब इंस्पेक्टर अमित कुशवाहा को धर्मसिंहवा का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि एसपी के पीआरओ दुर्गेश पांडेय को महुली थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रजनीश राय को महुली थानाध्यक्ष पद से हटाकर प्रभारी मीडिया सेल बनाया गया है। हरिकेश भारती को धर्मसिंहवा थानाध्यक्ष पद से हटाकर लोहरैया चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। विनोद कुमार यादव को मगहर चौकी का प्रभारी बनाया गया है, वहीं मनीष कुमार जायसवाल को मीडिया सेल/पीआरओ कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। दिलीप सिंह को जगदीशपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। अन्य तबादलों में, उदय शंकर द्विवेदी को थाना दुधारा का वरिष्ठ उप निरीक्षक, रमेश यादव को थाना दुधारा, राम वशिष्ठ को बिडहरघाट चौकी प्रभारी, लाल बिहारी निषाद को जिला कारागार चौकी प्रभारी, आशुतोष मणि त्रिपाठी को नौलखा चौकी प्रभारी, प्रांशु कुमार राय को बघौली चौकी प्रभारी, कौशल कुमार पांडे को थाना कोतवाली खलीलाबाद, शैलेंद्र सिंह को राजेडीहा चौकी प्रभारी, उमाशंकर त्रिपाठी को कांटे चौकी प्रभारी और अजीत कुमार को थाना कोतवाली खलीलाबाद स्थानांतरित किया गया है। एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए यह स्थानांतरण किए गए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में बहन की हत्या कर आरोपी बाबा बन गया:चित्रकूट में छिपकर रह रहा था, गुरू के कॉल डिटेल से मिली लोकेशन; अरेस्ट
    Next Article
    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का प्रतापगढ़ आगमन रद्द हुआ:आयोजक मंडल मायूस, पूरी तैयारी के बावजूद नहीं पहुंचे स्वामी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment