Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में 1.33 लाख से अधिक वोटर कम:विशेष पुनरीक्षण के बाद अंतिम सूची जारी, जीत के अंतर से कई गुना नाम कटे

    11 hours ago

    2

    0

    संतकबीरनगर में एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी की गई। इस प्रक्रिया के तहत जिले से कुल 1 लाख 33 हजार 789 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलक्ट्रेट सभागार में फोटो निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया। जनपद में 2022 के विधानसभा चुनाव में विजयी हुए तीनों विधायकों के जीत के अंतर से कई गुना अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। निषाद पार्टी के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के जीत के मार्जिन से 9 गुना अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए। इसी प्रकार, खलीलाबाद विधायक के जीत के अंतर से चार गुना और धनघटा विधायक गणेश चौहान के जीत के अंतर से तीन गुना अधिक मतदाताओं के नाम कम हुए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को बताया कि निर्वाचन नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण 6 जनवरी 2026 से 6 मार्च 2026 तक किया गया था। इस अवधि में पात्र मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त कर उनका निस्तारण 1 अप्रैल 2026 तक किया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई मतदाता अभी भी सूची में शामिल होने से छूट गया है, तो उसे आगे क्या प्रक्रिया अपनानी होगी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश भी उपस्थित थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता संख्या का विवरण प्रस्तुत किया। मेहदावल विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,12,243 मतदाता हैं, जबकि खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में 4,07,189 मतदाता और धनघटा विधानसभा क्षेत्र में 3,50,084 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इस प्रकार, जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 11,69,516 मतदाता हैं। मतदाताओं का जेंडर रेशियो 811 दर्ज किया गया है, जबकि ईपिक (EPIC) रेशियो 54.70 प्रतिशत है। संतकबीरनगर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी की गई। इस प्रक्रिया के तहत जिले से कुल 1 लाख 33 हजार 789 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलक्ट्रेट सभागार में फोटो निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया। जिले में 2022 के विधानसभा चुनाव में विजयी हुए तीनों विधायकों के जीत के अंतर से कई गुना अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। निषाद पार्टी के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के जीत के मार्जिन से 9 गुना अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए। इसी प्रकार, खलीलाबाद विधायक के जीत के अंतर से चार गुना और धनघटा विधायक गणेश चौहान के जीत के अंतर से तीन गुना अधिक मतदाताओं के नाम कम हुए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को बताया कि निर्वाचन नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण 6 जनवरी 2026 से 6 मार्च 2026 तक किया गया था। इस अवधि में पात्र मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त कर उनका निस्तारण 1 अप्रैल 2026 तक किया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई मतदाता अभी भी सूची में शामिल होने से छूट गया है, तो उसे आगे क्या प्रक्रिया अपनानी होगी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश भी उपस्थित थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता संख्या का विवरण प्रस्तुत किया। मेहदावल विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,12,243 मतदाता हैं, जबकि खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में 4,07,189 मतदाता और धनघटा विधानसभा क्षेत्र में 3,50,084 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इस प्रकार, जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 11,69,516 मतदाता हैं। जनपद में मतदाताओं का जेंडर रेशियो 811 दर्ज किया गया है, जबकि ईपिक (EPIC) रेशियो 54.70 प्रतिशत है। एसआईआर के पहले और बाद की स्थिति घट गए कुल 1 लाख 33 हजार 789 मतदाता एसआईआर के पहले कुल मतदाता - 13,03,305 एसआईआर बाद कुल मतदाता - 11,68,516 थर्ड जेंडर घटे मतदाता - 42 जिले में कुल घटे मतदाता - 1,33,789 जिले में कुल घटे पुरुष मतदाता - 52,155 जिले में कुल घटे महिला मतदाता - 81,592 विधानसभा वार घटे मतदाता खलीलाबाद विधानसभा कुल घटे मतदाता - 50,806 पुरुष घटे - 21,633 महिला घटे - 29,173 थर्ड जेंडर घटे - 0 मेंहदावल विधानसभा कुल घटे मतदाता - 45,681 पुरुष घटे - 26,456 महिला घटे - 29,136 थर्ड जेंडर घटे - 29 धनघटा विधानसभा कुल घटे मतदाता - 37,462 पुरुष घटे - 14,066 महिला घटे - 23,283 थर्ड जेंडर घटे - 13 2022 के विधानसभा चुनाव में तीनों सीट पर हार जीत मेंहदावल विधानसभा से भाजपा गठबंधन के निषाद पार्टी से विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी 5223 मतों के अंतर से विजयी हुए। भाजपा-निषाद पार्टी के अनिल कुमार त्रिपाठी ने सपा के जयराम पांडेय को हराया था। खलीलाबाद विधानसभा यानि जिले की सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने 12622 मतों के अंतर से सपा के दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे को चुनाव हराया था। जो अब भाजपा में शामिल हो गए है। धनघटा विधानसभा (सुरक्षित) से भाजपा के गणेश चौहान ने 10553 मतों के अंतर से प्रतिद्वंदी सपा-सुभासपा के अलगू प्रसाद चौहान को हराया था। छूटे मतदाता फार्म छह भरकर करें जमा जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि यदि किसी अर्ह मतदाता का नाम किसी कारणवश अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है तो फॉर्म छह भरकर अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर अपने मोबाइल नंबर द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ जेल में बंदी की मौत का मामला:भाई ने जेल प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, 10 लाख रुपये देने का भी दावा
    Next Article
    पीलीभीत में बहन की शादी से पहले भाई की मौत:कार्ड बांटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई बाइक, मां और छोटे भाई की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment