Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में 300 साल पुराना बैजूनाथ मंदिर ढहा:लगातार बारिश बनी वजह, 25 जून को CM योगी ने किए थे दर्शन

    14 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के बसवारी गांव स्थित लगभग 300 वर्ष पुराना ऐतिहासिक बाबा बैजूनाथ मंदिर रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक ढह गया। लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के कारण मंदिर की दीवारें कमजोर हो गई थीं, जिसके चलते यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि घटना के समय मंदिर परिसर में कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बाबा बैजूनाथ मंदिर हाल ही में उस समय चर्चा में आया था, जब 25 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया था। मुख्यमंत्री ने धनघटा और खजनी विधानसभा क्षेत्रों की संयुक्त जनसभा को संबोधित करने से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। उन्होंने मंदिर की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता को देखते हुए इसके संरक्षण, सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए थे। इसके अलावा शनिवार को श्रावण मास के मद्देनजर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी मंदिर का निरीक्षण किया था। सोमवार को जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया था। लगातार बारिश के बीच मंदिर के ढहने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में मायूसी है। प्रशासन ने मौके का निरीक्षण शुरू कर दिया है और मंदिर के क्षतिग्रस्त होने के कारणों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अकबर को महान पढ़ाने पर छिड़ा विवाद:मुजफ्फरनगर में पाठ्यक्रम से अध्याय हटाने की मांग
    Next Article
    अनियंत्रित ट्रैक्टर भीड़ में घुसा, जलेबी का ठेला रौंदा:अमरोहा में युवक की मौत, ढवारसी कस्बे में हादसा; गर्म तेल गिरने से महिला झुलसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment