Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनियंत्रित ट्रैक्टर भीड़ में घुसा, जलेबी का ठेला रौंदा:अमरोहा में युवक की मौत, ढवारसी कस्बे में हादसा; गर्म तेल गिरने से महिला झुलसी

    14 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के ढवारसी कस्बे में रविवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर भीड़ में घुस गया। ट्रैक्टर ने सड़क किनारे लगे जलेबी के ठेले को रौंद दिया, जिससे 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। देखिए 3 तस्वीरें… जलेबी के ठेले से टकराया ट्रैक्टर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े जलेबी के ठेले से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि ठेला पलट गया और उसमें रखा गर्म तेल पास खड़ी मीना नामक महिला पर गिर गया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आम तोड़ने आया था युवक हादसे में हसनपुर के मोहल्ला चामुंडा वाला निवासी 20 वर्षीय अंकित पुत्र चंद्रपाल ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल अंकित को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि अंकित अपने साथियों के साथ क्षेत्र में आम तोड़ने आया था। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू हसनपुर क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से तहरीर प्राप्त हो गई है और उसके आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। फरार चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में 300 साल पुराना बैजूनाथ मंदिर ढहा:लगातार बारिश बनी वजह, 25 जून को CM योगी ने किए थे दर्शन
    Next Article
    आगरा में 5 दिन बाद मिला लापता तोता:शहर में 50 हजार रुपए इनाम के लगवाए गए थे लापता के होर्डिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment