Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में हाईस्कूल में मोहम्मद कलीम शाह बने जिला टॉपर:हासिल किया 95.67% अंक, फातमा खातून द्वितीय स्थान पर रहीं

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित होते ही मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया। खलीलाबाद इंटर कॉलेज के छात्र मोहम्मद कलीम शाह ने टॉप कर सभी को प्रेरित किया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम आते ही संतकबीरनगर में खुशी का माहौल छा गया। खलीलाबाद इंटर कॉलेज, खलीलाबाद के छात्र मोहम्मद कलीम शाह ने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर शाहजहां गर्ल्स इंटर कॉलेज, उड़सरा की छात्रा फातमा खातून रहीं, जिन्होंने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, स्वामी विवेकानन्द इंटर कॉलेज, गागरगाड़ धनघटा के छात्र आलोक यादव ने 95.17 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। खलीलाबाद क्षेत्र के सहसराव माफी गांव निवासी मोहम्मद कलीम शाह साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता आलम शाह खेती करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद कलीम ने बिना कोचिंग के घर पर ही नियमित अध्ययन कर यह सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि वे रोजाना सुबह-शाम 3 से 4 घंटे पढ़ाई करते थे। कलीम अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग और आत्मविश्वास को देते हैं। उनका सपना यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस अधिकारी बनना है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दूसरे स्थान पर रहीं फातमा खातून छपिया की निवासी हैं। उनके पिता मोहम्मद अकरम हैं। परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने छात्रा को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तीसरे स्थान पर रहे आलोक यादव धनघटा क्षेत्र के बारहकोनी गांव के निवासी हैं। उनके पिता ध्यानचंद किसान हैं। आलोक ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया। उनका लक्ष्य इंजीनियर बनना है। हाईस्कूल टॉप-10 सूची… परिणाम घोषित होने के बाद जिलेभर में मेधावी छात्रों को बधाई देने का सिलसिला जारी है। शिक्षकों ने इस सफलता को विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम बताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में आर्य ने किया इंटर में जिला टॉप:16 छात्रों ने बनाई जगह, 87.09% रहा कुल पास प्रतिशत
    Next Article
    सेल्फ स्टडी कर प्रथम ने तीसरी रैंक पाई:गोरखपुर के तीर्थराज कॉलेज में मेहनत से पढ़ाई की, यूट्यूब से ली मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment