Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में महिला चपरासी की सड़क हादसे में मौत:मुखलिसपुर चौराहे के पास बाइक ने मारी टक्कर, इलाज तोड़ा दम

    13 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में इंटरमीडिएट कॉलेज की महिला चपरासी की मौत हो गई। मुखलिसपुर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। मृतका की पहचान महुली क्षेत्र के ग्राम शनिचरा पूर्वी निवासी गीता देवी (लगभग 50 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय भोला मौर्य के रूप में हुई है। वह मुखलिसपुर के निकट चिकनी स्थित एक इंटर कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत थीं। गुरुवार शाम विद्यालय से छुट्टी के बाद गीता देवी पैदल घर जाने के लिए मुखलिसपुर चौराहे पर सवारी वाहन पकड़ने जा रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सीएचसी नाथनगर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक को वाहन समेत पकड़कर स्थानीय मुखलिसपुर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिवार में दो पुत्र दिलीप और विनोद तथा एक विवाहित पुत्री उषा हैं। गांव के समाजसेवी बबलू सिंह कुछ ग्रामीणों के साथ बीआरडी कॉलेज पहुंचकर पीड़ित परिवार की मदद में जुटे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में दो अवैध पैथोलॉजी सेंटर सील:अवैध संचालक फरार, मजिस्ट्रेट ने ताला तोड़कर जांच की
    Next Article
    शाहजहांपुर में ईंट-भट्टे के ऑफिस में घुसकर युवक पर हमला:लाठी-डंडों से पीटा, बाहर घसीटा; पुलिस ने FIR दर्ज की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment