Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में निषाद पार्टी के कार्यकताओं का विरोध जुलूस:मेंहदावल में एकतरफा कार्रवाई से नाराजगी, हमले और मारपीट की घटनाओं ने पकड़ा सियासी रंग

    20 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर जिले में निषाद पार्टी के नेताओं पर हुए हमले और हालिया मारपीट की घटनाओं को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध जुलूस निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। यह आक्रोश निषाद पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रभान निषाद और आकाश निषाद पर हुए हमले के बाद से बना हुआ है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रभान निषाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गंगा सागर पोखरे पर एकत्र हुए। वहां से लगभग पांच किलोमीटर लंबा जुलूस सई लंगड़ी तक निकाला गया, जिसमें करीब दो सौ लोग शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस बीच, बीते 15 अप्रैल को रवि प्रकाश सिंह और अनिल कुमार सिंह के बीच हुई मारपीट की घटना ने भी अब सियासी रंग ले लिया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र में तनाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन सतर्क रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया, साथ ही स्थिति से निपटने के लिए दो वज्र वाहन भी लगाए गए थे। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष शेष प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रभान निषाद जातीय आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ यूट्यूबर गांव-गांव जाकर बयानबाजी के जरिए जातीय तनाव फैलाने का प्रयास कर रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि थाने के सामने से ही बिना लिखित अनुमति सैकड़ों लोगों का जुलूस निकाला गया, जबकि पुलिस उन्हें एस्कॉर्ट करती नजर आई। इसको लेकर प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल, पूरे मामले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और सभी की नजर पुलिस कार्रवाई तथा प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में अंबेडकर जयंती विवाद:घर में घुसकर मारपीट का आरोप, SSP से लगाई न्याय की गुहार
    Next Article
    खेत में पानी लगा रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला:कानपुर देहात में तीन गिरफ्तार, कुल्हाड़ी से सिर-हाथ पर वार कर हत्या की कोशिश की; दो की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment