Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में सपाइयों ने DM को सौंपा ज्ञापन:निशा के परिवार को 1 करोड़ रूपए मुआवजे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

    1 hour ago

    3

    0

    गाजीपुर की बेटी निशा विश्वकर्मा को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने संतकबीरनगर में जिलाधिकारी (DM) आलोक कुमार को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। सपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अब्दुल कलाम के नेतृत्व में पहले पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां से वे जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि मामले में दोषी अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिलने में देरी हो रही है। जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने इस स्थिति को बेहद चिंताजनक बताया और इसे तत्काल रोकने की मांग की। सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने, पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने पर जोर दिया। मेंहदावल के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयराम पांडेय ने कहा कि सपा हमेशा पीड़ितों के साथ खड़ी रही है और न्याय की लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। पांडेय ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की भी मांग की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, सुनील सिंह, महिला अध्यक्ष प्रिया पाठक, मोहम्मद अहमद, राहुल यादव बादल, आलोक यादव उर्फ सोनू, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, पूर्व विधायक अलगू चौहान, शैलेन्द्र यादव, अरविंद वर्मा, विनोद यादव, इसहाक अंसारी और लालचंद्र यादव सहित कई अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश का बड़ा ऐलान, सेम डे होगा गन्ने का भुगतान:गाजियाबाद में आयोजित विजन इंडिया कार्यक्रम में ऑनलाइन हुए शामिल
    Next Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा में 3,189 अभ्यर्थी अनुपस्थित:पहले दिन 15,840 में से 12,651 ने दी परीक्षा, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment