Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में दूसरे से बात करने पर प्रेमिका की हत्या:शव को नहर में फेंका, प्रेमी गिरफ्तार; 8 महीने से रहते थे साथ

    16 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में 11 मार्च को मिली युवती की हत्या के मामले का खुलासा कर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी बबलू चौहान को अजगइबा घाट के पास से पकड़ा है। पिछले 8 महीने से युवती के साथ गोपालगंज निवासी बबलू चौहान प्रेम संबंध में था। उससे शादी करना चाहता था। लेकिन युवती का किसी अन्य युवक से फोन पर बात करना उसे खराब लगता था। कई बार समझाने के बावजूद जब युवती नहीं मानी तो उसने हत्या की योजना बना ली। मामला कोतवाली खलीलाबाद का है। मामला 11 मार्च को सामने आया था, जब ग्राम सभा मोहद्दीनपुर के पास नहर पर बनी पुलिया के नीचे एक अज्ञात युवती का शव और एक बैग मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान के लिए प्रयास शुरू किए। आर्केस्ट्रा में नाचने का करती थी काम बाद में युवती की पहचान बस्ती जिले की रहने वाली सुमन के रूप में हुई। परिजनों ने 13 मार्च को कोतवाली खलीलाबाद में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सुमन पिछले दो वर्षों से बाहर रहकर आर्केस्ट्रा में नाचने-गाने का काम करती थी और कभी-कभी घर आती थी। होली के दिन वह घर आई थी और खलीलाबाद जाने की बात कहकर बैग लेकर घर से निकल गई थी। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो पाया। जब खलीलाबाद में अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली तो परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। प्रेमिका के साथ किराए के कमरे में रहता था पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सुमन के साथ बनकटिया के पास किराए के कमरे में रहता था। 6 मार्च को दोनों सहजनवा के पास एक कार्यक्रम में डांस करने गए थे। वहां से लौटते समय 7 मार्च की सुबह मोहद्दीनपुर नहर पुलिया के पास सुनसान जगह देखकर उसने सुमन का गला दबाकर हत्या कर दी और शव पुलिया के नीचे फेंक दिया। बाद में बैग भी कुछ दूरी पर फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPSI एग्जाम के दूसरे दिन 1705 अभ्यर्थी अनुपस्थित:सीतापुर में पहले दिन से कम रही अनुपस्थिति, गहने-जूते उतरवाकर मिला प्रवेश
    Next Article
    आरएसएस का शारीरिक प्रधान कार्यक्रम:तेलीबाग में संघ के स्वयंसेवकों ने मार्च पास्ट और युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment