Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPSI एग्जाम के दूसरे दिन 1705 अभ्यर्थी अनुपस्थित:सीतापुर में पहले दिन से कम रही अनुपस्थिति, गहने-जूते उतरवाकर मिला प्रवेश

    17 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क रहा। दूसरे दिन की परीक्षा में कुल 5760 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1705 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 2880 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था थी, जिनमें से 896 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में भी 2880 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 809 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। अधिकारियों के अनुसार पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन कम अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। पहले दिन कुल 1870 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे, जबकि दूसरे दिन यह संख्या घटकर 1705 रह गई। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और नकलमुक्त कराने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी चेकिंग की व्यवस्था की गई थी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले गहन तलाशी से गुजरना पड़ा। ब्लूटूथ डिवाइस या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की आशंका को देखते हुए अभ्यर्थियों के कानों की भी बारीकी से जांच की गई। महिला अभ्यर्थियों को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अपने गहने उतारने पड़े, ताकि किसी भी प्रकार के अनुचित साधन का उपयोग न किया जा सके। इसके अलावा कई केंद्रों पर जूते भी उतरवाए गए और कड़ी निगरानी के बीच अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। जिले में कुल 11520 अभ्यर्थियों को इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना गम परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी बनाए रहे। अधिकारियों के मुताबिक दोनों दिन परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में सड़क हादसे में युवक की मौत:हाइवे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, 6 माह पहले पत्नी की मौत हुई थी, दोस्त घायल
    Next Article
    संतकबीरनगर में दूसरे से बात करने पर प्रेमिका की हत्या:शव को नहर में फेंका, प्रेमी गिरफ्तार; 8 महीने से रहते थे साथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment