Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सौतेली मां ने 3 साल की बेटी को मार डाला:गोरखपुर में एक महीने पहले हुई थी शादी, बोली- पति ज्यादा चाहते थे

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के सौतेली मां ने 3 साल की बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। मासूम को पहले जमीन पर पटका। कुल्हाड़ी से हमला कर बच्ची का सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद कमरे में चारों तरफ खून ही खून फैल गया। दीवारें खून से रंग गईं। इस दौरान मासूम का पिता मौके पर पहुंच गया। लाश देखकर चीख उठा। इस बीच महिला भागने लगी। पिता चिल्लाते हुए उसके पीछे भागा। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने भी उसका पीछा किया। करीब 1 किलोमीटर तक पीछा करके महिला को पकड़ लिया। महिला के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। बेटी को मारने की वजह पूछी तो बोली- पति बेटी को ज्यादा प्यार करते थे, सबक सिखाना चाहती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे पिपराइच के बिजहरा गांव की है। पहले तस्वीरें- अब पूरा घटनाक्रम पढ़िए- त्रिवेणी मौर्य (40) बिजहरा गांव में रहते हैं। उन्होंने 2012 में लक्ष्मी से शादी की थी। 2 साल पहले ही लक्ष्मी की मौत हो गई थी। उससे 3 साल की बेटी अदिति थी। त्रिवेणी ने एक महीने पहले ही पूजा (35) के साथ दूसरी शादी की थी। इसके बाद से ही तीनों गांव के घर में रहते थे। त्रिवेणी बेटी को ज्यादा प्यार करते थे। यह बात पूजा को अच्छी नहीं लग रही थी। त्रिवेणी ने बताया- मंगलवार रात को मैं, पूजा और बेटी अदिति सो रहे थे। मैं रात में पेशाब करने के लिए घर से बाहर चला गया। तभी कमरे में पत्नी पूजा ने वारदात को अंजाम दिया। पूजा ने बिस्तर पर सो रही बेटी अदिति को जमीन पर पटक दिया। पास में रखी कुल्हाड़ी उठाई और अदिति की गर्दन पर जोरदार वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोपी महिला को दौड़ाकर पकड़ा त्रिवेणी ने बताया- मैं वापस लौटा तो खेन देखकर चीख पड़ा। मुझे देखकर पूजा ने घर से भागने की कोशिश की। मैं चिल्लाते हुए पीछे भागा। शोर सुनकर ग्रामीणों ने पूजा का पीछा किया। दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद रस्सी से बांध दिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया सूचना मिलते ही पिपराइच थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि- आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… टेस्ट ड्राइव के बहाने महिंद्रा XUV लेकर भागे बदमाश, बाराबंकी में शोरूम कर्मचारी को गाड़ी से फेंका; CCTV में भागते दिखे बाराबंकी में टेस्ट ड्राइव के बहाने 4 लड़के महिंद्रा की XUV कार लेकर भाग गए। उसमें बैठे सेकंड हैंड शोरूम के कर्मचारी को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। कर्मचारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के न्यू बाराबंकी कार बाजार का है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी संसद में ट्रम्प फिर बोले- भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाया:गाजा सीजफायर को जीत बताया, आरोप- ईरान ने 32000 प्रदर्शनकारियों को मारा; कहा- वेनेजुएला नया दोस्त
    Next Article
    ब्रजेश पाठक की पंगे वाली रिसर्च शुरू:राहुल के पुतले का पलटवार, केशव की कृपा पर MLC बने माननीय ने पाला बदला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment