Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्टीमर हादसे में मृतकों की आत्म शांति को हुआ हवन:मथुरा में तीर्थ पुरोहितों ने यमुना जी से की प्रार्थना, 10 अप्रैल को हुआ था हादसा

    3 hours ago

    1

    0

    वृंदावन में 10 अप्रैल को यमुना में स्टीमर डूबने से हुए हादसे में मृत हुए लोगों की आत्म शांति के लिए मंगलवार को हवन पूजन किया गया। केशीघाट पर यमुना जी के समक्ष हुए हवन कार्यक्रम में तीर्थ पुरोहितों ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मां यमुना से प्रार्थना की। तीर्थ पुरोहितों ने आरोप लगाया यह हादसा प्रशासन की लापरवाही से हुआ था। केशीघाट पर हुआ कार्यक्रम मंगलवार को तीर्थ पुरोहित बाबूलाल पंडा के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहित,सामाजिक कार्यकर्ता वृंदावन के केशीघाट पर एकत्रित हुए। यहां सभी ने वैदिक मंत्रों के मध्य मृतकों की आत्म शांति के लिए हवन पूजन किया। इस दौरान सभी ने मंत्रों के मध्य हवन में आहुति दी और यमुना जी से प्रार्थना की कि सभी मृतकों को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। इसके बाद ब्राह्मण भोज भी कराया। प्रशासन पर लगाया आरोप मृतकों की आत्म शांति के लिए किए गए हवन पूजन के बाद तीर्थ पुरोहित बाबूलाल पंडा ने कहा कि यह हादसा प्रशासन की लापरवाही से हुआ था। स्टीमर चलाने वाले मनमानी करते थे,ओवरलोड संचालन किया जा रहा था,किसी को लाइफ़ जैकेट नहीं दी गई थी। यात्री बिना लाइफ़ जैकेट के स्टीकर का संचालन किया जा रहा था। इस तरफ प्रशासन का कोई ध्यान नहीं था। 16 लोगों की हुई थी मौत 10 अप्रैल को यमुना के केशीघाट पर पंजाब के पर्यटकों को यमुना बिहार करा रहा स्टीकर पॉन्टून पुल से टकराने पर डूब गया था। इस हादसे में 16 पर्यटकों की मौत हो गई थी। हादसे के समय 10 पर्यटकों के शव मौके से ही बरामद कर लिए थे बाकी 6 मिसिंग लोगों के शव बाद में करीब एक हफ्ते के अंदर बरामद हुए थे। हादसे के बाद प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं में बदलाव के दावे कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज स्टेशन के पास की मस्जिद हटाने का नोटिस:रेलवे ने 27 अप्रैल तक खाली करने को कहा, मस्जिद कमेटी हाईकोर्ट जाएगी
    Next Article
    अमरोहा की कॉटन गोदाम में लगी भीषण आग:शॉर्ट सर्किट से लाखों रुपए का हुआ नुकसान, कोई जनहानि नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment