Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर कस्तूरबा गांधी छात्रा के आरोप निराधार सिद्ध:3 सदस्यीय टीम ने जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी, प्रताड़ना का आरोप था

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज से जुड़ा मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। छात्रा की तबीयत बिगड़ने और विद्यालय स्टाफ पर गंभीर आरोप लगने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित त्रिस्तरीय समिति ने जांच पूरी कर ली है। जांच रिपोर्ट में छात्राओं से व्यक्तिगत कार्य कराने और भोजन न देने जैसे आरोपों को निराधार बताया गया है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व एक विद्यालय की छात्रा शिवानी की हालत बिगड़ने पर उसे गंभीर अवस्था में सीएचसी ले जाया गया था। इसके बाद छात्रा ने शिक्षिकाओं पर झाड़ू-पोंछा कराने, खाना बनवाने, काम न करने पर भूखा रखने और लंबे समय तक खड़ा रखकर प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में शिक्षिका प्रियंका, अनुराधा और मानसी श्रीवास्तव के नाम भी सामने आए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। समिति में एसडीएम बिसवां, एसडीएम महमूदाबाद और बेसिक शिक्षा अधिकारी को शामिल किया गया। समिति को 24 घंटे के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे। 11 अप्रैल की शाम को समिति ने विद्यालय पहुंचकर विस्तृत जांच की। जांच के दौरान स्टाफ व छात्राओं के बयान दर्ज किए गए और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई। जांच में यह सामने आया कि छात्राओं को तय समय-सारिणी के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है और शिक्षकों द्वारा किसी भी छात्रा से निजी कार्य नहीं कराया गया। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित छात्राओं का आपसी व्यवहार अनुचित पाया गया था, जिस पर पूर्व में विद्यालय प्रशासन द्वारा परामर्श और चेतावनी दी गई थी। समिति ने निष्कर्ष निकाला कि लगाए गए आरोप असत्य और निराधार हैं।जांच समिति ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट साक्ष्यों के साथ जिलाधिकारी को सौंप दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेत में लगी आग से पांच बीघा फसल राख:हमीरपुर में किसान ने जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया, जांच की मांग
    Next Article
    फतेहपुर में किसान का शव गेहूं के खेत में मिला:बीती शाम आम के बाग में जाने की बात कहकर घर से निकला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment