Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में 18 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर:सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, बिना लेआउट के हो रही थी प्लॉटिंग

    10 hours ago

    2

    0

    सीतापुर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की जमीन पर बुलडोजर चला दिया। खैराबाद नगर पालिका क्षेत्र के ग्राम ललियापुर बाहरी इलाके में टिकरिया मार्ग पर चल रही दो बड़ी अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध रूप से जमीन का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, गाटा संख्या 52 में लगभग 8 बीघा जमीन पर एहसान अली द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। वहीं गाटा संख्या 77 की करीब 11 बीघा जमीन पर मोहम्मद वजी द्वारा बिना अनुमति के प्लाट काटे जा रहे थे। दोनों ही मामलों में प्लाटिंग बिना किसी स्वीकृत लेआउट के की जा रही थी, जो नियमों के विरुद्ध है। प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पांडे और संबंधित विभाग के जेई एम.के. मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद दोनों अवैध प्लाटिंग को चिन्हित कर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। सिटी मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पाण्डेय ने बताया कि यह जमीन विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत आती है और यहां मास्टर प्लान के तहत आरक्षित भूमि पर बिना अनुमति किसी भी प्रकार की प्लाटिंग सख्त प्रतिबंधित है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की अवैध प्लाटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अन्य अवैध कॉलोनाइजरों में भी दहशत का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में लू जैसी गर्म हवा के थपेड़े:38 डिग्री पार जा सकता है तापमान, इस बार बारिश के कम आसार
    Next Article
    हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर का अपना दल रैली हमले का कबूलनामा:बोला- पहले पता होता तो कई गिरे पड़े होते, फिर एक नही 10 लाख इनाम होता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment