Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मिली खामियां:डीएम ने निरीक्षण कर एएनएम, आशा कार्यकत्री को नोटिस दी; मिड-डे मील का खाना चखा

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर में जिलाधिकारी राजागणपति आर ने बुधवार को विकास खण्ड महोली के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर केन्द्र उरदौली में वीएचएसएनडी सत्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री से संवाद करते हुए वजन मशीन समेत अन्य उपकरणों की जानकारी ली और उनका परीक्षण भी किया। जिलाधिकारी ने एचआरपी रजिस्टर का अवलोकन किया, जो पिछले चार महीनों से प्रयोग में नहीं पाया गया। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित एएनएम मधू के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रजिस्टर में ड्यू लिस्ट की जांच के दौरान त्रुटियां मिलने पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एक गर्भवती महिला से दूरभाष पर बात कर उसे दिए जा रहे उपचार का फीडबैक भी लिया। साथ ही आंगनबाड़ी सहायिका मनोरमा और आशा कार्यकत्री किरन द्वारा कार्यों में लापरवाही व अरुचि पाए जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचओ प्रज्ञा त्रिवेदी से ओपीडी व बीपी रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली तथा क्षेत्र की जनसंख्या संबंधी विवरण भी प्राप्त किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय उरदौली प्रथम का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की और कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की। कक्षा-1 के एक छात्र से पुस्तक पढ़वाकर उसकी शैक्षिक प्रगति का आकलन किया। मिड-डे मील की गुणवत्ता जांचने के लिए वह रसोईघर भी पहुंचे, जहां उन्होंने भोजन का निरीक्षण किया और रसोइया को निर्देश दिया कि मीन्यू के अनुसार ही भोजन तैयार किया जाए तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल प्रवास से वापस आए सांसद:बोले- ममता बनर्जी मानसिक विक्षिप्त हो चुकी हैं, जनता ने बम-बारूद की राजनीति का बैलेट से जवाब दिया
    Next Article
    पीलीभीत में आरटीई छात्रा को स्कूल से निकाला:परिजनों ने प्रधानाचार्य पर धमकी का आरोप लगाया, DM से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment