Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में अलग अलग दो सड़क हादसे, 2 की मौत:7 लोग गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में हुए दो अलग अलग सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। रविवार को सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर बरगदिया गांव के पास कार और ई-रिक्शा के बीच हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही ट्रैक्टर पलटने से किसान की भी मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार संजय (30) पुत्र बौजनाथ निवासी सरोसा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों में ई-रिक्शा चालक धीरेन्द्र त्रिपाठी (37), बैजनाथ (70), गुड्डी देवी (28), चार माह का भोला शंकर, पांच वर्षीय अंकुश, रामआसरे, डॉली सहित अन्य शामिल हैं। कार सवार कंचन श्रीवास्तव भी घायल हुईं, जबकि चालक हर्ष श्रीवास्तव, उत्कर्ष श्रीवास्तव और संजय श्रीवास्तव सुरक्षित बताए गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया गया। मृतक संजय का पंचायतनामा सीएचसी मछरेहटा में भरा जा रहा है। वहीं दूसरा हादसा शनिवार रात संदना क्षेत्र के हिंडौरा गांव में हुआ, जहां 52 वर्षीय मनोज शुक्ला की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से खेत जा रहे थे, तभी आवारा पशु को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी सीमेंट की बेंच से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। थानाध्यक्ष मान सिंह पाल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना सफाई कर्मी को पड़ा भारी:डीपीआरओ ने किया निलंबित, जांज के दौरान गांव में सफाई नहीं मिली थी
    Next Article
    ललितपुर होमगार्ड भर्ती परीक्षा से रेलवे स्टेशन पर भीड़:अभ्यर्थियों के कारण ट्रेनों की जनरल बोगियों में चढ़ना मुश्किल हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment