Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में अलविदा नमाज शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस की कड़ी निगरानी:मस्जिदों की ड्रोन से निगरानी, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल

    6 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में रमजान माह के अंतिम जुमे पर अदा की जाने वाली अलविदा की नमाज जनपद में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। जिले के विभिन्न मस्जिदों और इमामबाड़ों में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने नमाज अदा कर अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई और पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की गई। कई प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इसके अलावा कुछ स्थानों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके। नमाज के समय शहर के कई इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। शहर की प्रमुख मस्जिदों और इमामबाड़ों के आसपास पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही, जिससे नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पूरी व्यवस्था की निगरानी विनायक भोंसले के नेतृत्व में की गई। उनके साथ पुलिस की टीम विभिन्न इलाकों में लगातार गश्त करती रही और हालात पर नजर बनाए रखी। नमाज के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए थे। सीओ सिटी विनायक भोंसले ने बताया कि अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई है। उन्होंने कहा कि यह खुशियों और भाईचारे का त्योहार है और इसमें किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार सतर्क रही और पूरे जिले में निगरानी रखी गई। पुलिस प्रशासन ने भी लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में अलविदा की नमाज:रमजान के आखिरी जुमा पर कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई, खुफिया टीम एक्टिव रही
    Next Article
    हरियाणा महिला आयोग का आदेश-बादशाह को गिरफ्तार करो:पंचकूला-पानीपत SP को पासपोर्ट भी जब्त करने को कहा, आज पेश नहीं हुए थे सिंगर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment