Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:बिना नक्शा पास कराए किया जा रहा था काम, 5 बीघा जमीन से उखाड़ीं सड़कें-नालियां

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ मंगलवार दोपहर को तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। नैमिषारण्य के ठाकुर नगर इलाके में बिना मानक और बिना स्वीकृत नक्शा-लेआउट के की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई तहसीलदार मिश्रिख अजीत जायसवाल के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से राजस्व विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि नैमिषारण्य क्षेत्र में नियमों की अनदेखी करते हुए जमीन की अवैध तरीके से प्लाटिंग कर बिक्री की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन की टीम मंगलवार को बुलडोजर और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच के बाद कार्रवाई शुरू की। प्रशासन ने करीब 5 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। मौके पर बनाई गई सड़कों, सीमांकन और अन्य निर्माण को भी हटाया गया। इस दौरान प्रशासन ने प्लाटिंग से जुड़े लोगों को कड़ी चेतावनी दी कि बिना नक्शा और लेआउट पास कराए भूमि की खरीद-फरोख्त न करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार अजीत जायसवाल ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी स्थिति में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान के दौरान नायब तहसीलदार अजय कुमार, लेखपाल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हलचल बनी रही और स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ मेयर ने अवैध कार बाजार को कराया बंद:मल्टीलेवल पार्किंग में मिली गंदगी, अफसरों को लगाई फटकार
    Next Article
    रायबरेली में डीह थाने के सिपाहियों पर लगाए गंभीर आरोप:ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय का घेराव कर उत्पीड़न और मारपीट करने की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment