Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में CHC में खाली मिले ऑक्सीजन सिलेंडर:गंदगी और जंग लगे उपकरण मिलने पर बाहर फेंका, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

    12 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के रामपुर मथुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुखरंजन समद्दर ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में गंभीर खामियां सामने आने पर सीएमओ का पारा चढ़ गया। इमरजेंसी वार्ड में खाली ऑक्सीजन सिलेंडर, लेबर रूम में गंदगी, जंग लगे उपकरण और अन्य अव्यवस्थाएं देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, इमरजेंसी, लेबर रूम, दवा वितरण केंद्र और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान कई उपकरण अनुपयोगी और जंग लगे मिले। कुछ उपकरणों की स्थिति इतनी खराब थी कि सीएमओ ने उन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इमरजेंसी में खाली ऑक्सीजन सिलेंडर पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसे मरीजों की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही बताया। लेबर रूम की सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। गंदगी और रखरखाव में लापरवाही देखकर सीएमओ ने संबंधित कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सीएमओ डॉ. सुखरंजन समद्दर ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण में मिली सभी कमियों को तत्काल दूर कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि यदि दोबारा ऐसी लापरवाही मिली तो जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। औचक निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप का माहौल रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में BSA ने दो शिक्षकों को सस्पेंड किया:स्कूल परिसर में जली मिली थीं किताबें, पूरे स्टाफ का 1 दिन का वेतन रोका
    Next Article
    देवरिया में निजी अस्पताल में गर्भस्थ शिशु की मौत:इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा; जांच में जुटा स्वास्थ्य विभाग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment