Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में निजी अस्पताल में गर्भस्थ शिशु की मौत:इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा; जांच में जुटा स्वास्थ्य विभाग

    14 hours ago

    1

    0

    देवरिया के पथरदेवा कस्बे स्थित एक निजी अस्पताल में गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद गुरुवार तड़के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिवार ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और ऑपरेशन के लिए 50 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शामपुर गांव निवासी रीमा देवी, पत्नी रविंद्र चौहान, को बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि विभिन्न जांच कराने के बाद अस्पताल ने ऑपरेशन के लिए 50 हजार रुपए जमा कराने को कहा। परिवार का कहना है कि रकम जमा करने के बावजूद डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे और महिला पूरे दिन प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। आरोप है कि देर रात तक ऑपरेशन नहीं किया गया, जिससे गुरुवार भोर में गर्भ में ही शिशु की मौत हो गई। शिशु की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राणा प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान राजेश सिंह समेत क्षेत्र के कई लोग अस्पताल पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पहले भी लग चुके हैं आरोप, स्वतंत्र पुष्टि नहीं परिजनों का आरोप है कि संबंधित अस्पताल पर पहले भी इलाज में लापरवाही और अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रसूता मेडिकल कॉलेज रेफर, कार्रवाई की संस्तुति प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात रंजन ने बताया कि प्रसूता को बेहतर इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेज दी गई है और संबंधित अस्पताल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की संस्तुति की गई है। वहीं, इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में CHC में खाली मिले ऑक्सीजन सिलेंडर:गंदगी और जंग लगे उपकरण मिलने पर बाहर फेंका, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश
    Next Article
    ट्रेन की चपेट में आने छात्रा की मौत:जालौन में ट्रैक पार करते समय समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment