Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में डीएम को आंगनबाड़ी केंद्र पर खामियां मिलीं:एएनएम का 15 दिन का वेतन कटा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री को नोटिस

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में जिलाधिकारी राजा गणपति आर की सख्ती एक बार फिर देखने को मिली। विकास क्षेत्र हरगांव स्थित प्राथमिक विद्यालय सेमरी मोतिमदपुर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर वीएचएसएनडी सत्र के औचक निरीक्षण के दौरान कई गंभीर लापरवाहियां सामने आने पर जिलाधिकारी ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे संबंधित कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एएनएम पिंकी देवी की ड्यूटी लिस्ट एवं एचआरपी का गहन अवलोकन किया और गांव की जनसंख्या की जानकारी प्राप्त की। जनसंख्या के अनुरूप गर्भवती महिलाओं की संख्या कम पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि आशा बहुएं घर-घर जाकर महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक करें। निरीक्षण में ब्लड प्रेशर मशीन और हीमोग्लोबिन मीटर खराब पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने एएनएम का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। आंगनबाड़ी केंद्र पर पुष्टाहार का सही ढंग से वितरण न होने, बच्चों की लंबाई और वजन मापने की मशीन उपलब्ध न होने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता देवी को नोटिस जारी करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। इसके साथ ही प्रभारी चिकित्साधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर वीएचएसएनडी सत्र की समुचित निगरानी न करने एवं अन्य कमियों पर कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय सेमरी मोतिमदपुर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, शिक्षक व छात्र रजिस्टर, निपुण तालिका, साप्ताहिक आकलन रजिस्टर और शिक्षक डायरी का गहन अवलोकन किया तथा शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से साफ संदेश है कि सरकारी योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बर्थ-डे के दिन 11वीं के छात्र की मौत:झांसी में पार्टी करने जा रहा था, बाइक डिवाइडर में भिड़ी, 2 दोस्त घायल
    Next Article
    रायबरेली में महिला कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित:देशभर की पहलवानों ने लिया हिस्सा, पूर्व एमएलसी मुख्य अतिथि बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment