Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बर्थ-डे के दिन 11वीं के छात्र की मौत:झांसी में पार्टी करने जा रहा था, बाइक डिवाइडर में भिड़ी, 2 दोस्त घायल

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी में बर्थ-डे के दिन 11वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने में जा रहा था। रास्ते में गाड़ी के साइड मारने के बाद बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक पर बर्थडे बॉय बीच में बैठा था। उसका सिर जोर से डिवाइडर में टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। निवेश माता-पिता का इकलौता बेटा था। खबर मिलते ही मां मौके पर पहुंच गई। यहां इकलौते बेटे का शव देखकर वह गश्त खाकर गिर पड़ी। पुलिस किसी तरह उन्हें होश में लाइ। युवक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में निवेश के दो दोस्त भी घायल हैं। एक दोस्त की हालत बेहद नाजुक बनी है। उसका मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में इलाज चल रहा है। हादसा नवाबाद थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के सामने नारायण हॉस्पीटल के पास हुआ है। इस साल 16 का हुआ था निवेश नवाबाद थाना क्षेत्र के कोंछाभांवर गांव में रहने वाले रविकांत सक्सेना ने बताया- निवेश मॉर्डल पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। साथ में वह जेईई मेन की तैयारी कर रहा था। मंगलवार को बेटे का जन्मदिन था। वह 16 साल का हो गया था। शाम लगभग 4 बजे वह बाइक से दोस्तों को पार्टी देने जा रहा था। नवाबाद थाना क्षेत्र के कोंछाभांवर गांव में रहने वाले रविकांत सक्सेना ने बताया- निवेश मॉर्डल पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। साथ में वह जेईई मेन की तैयारी कर रहा था। मंगलवार को बेटे का जन्मदिन था। वह 16 साल का हो गया था। शाम लगभग 4 बजे वह बाइक से दोस्तों को पार्टी देने जा रहा था। उसके बचपन के दोस्त यश रायकवार और प्रियांशु सेंगर थे। यश बाइक चला रहा था, जबकि बेटा निवेश बीच में और प्रियांशु पीछे बैठा था। जब ये मेडिकल कॉलेज के सामने नारायण अस्पताल के पास पहुंचे तो एक अज्ञात गाड़ी ने कट मारा। जिससे बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। बेटे की लाश देखकर रोने लगी मां-बहन निवेश के पिता रविकांत बिहार के ग्या में प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। जबकि मां नीतू बेटा और बेटी घर पर रहते थे। हादसे की खबर पाते ही मां नीतू अपनी बेटी के साथ मौके पर पहुंच गई। यहां सड़क पर पड़ा निवेश का शव देखकर वह फूट फूटकर रोने लगी। निवेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उससे बड़ी एक बहन है। मां नीतू हाउस वाइफ हैं। बेटे की मौत की खबर पाकर पिता बुधवार को झांसी पहुंच गए। बेटे का शव देखकर पिता सदमे में हैं। यश की हालत नाजुक हादसे में घायल यश और प्रियांशु को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। यहां पर यश की हालत बेहद नाजुक बनी है। यश को आईसीयू में रखा गया है। तीनों बचपन के दोस्त थे। विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी निखिल का कहना है कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। …………….. ये खबर भी पढ़ें… भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष पर चाकू से हमला, VIDEO:कानपुर में आरोपियों ने पीठ में मारी गोली, बजरंगदल का पूर्व नगर संयोजक अरेस्ट कानपुर में पुरानी रंजिश में भाजयुमों के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर चाकू से ताबड़तोड़ 7 से अधिक वार किए। इसके बाद गोली मर दी गई। मरा समझकर सभी आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हैलेट में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में इंस्पेक्टर 75 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:एंटी करप्शन टीम ने थाने में पकड़ा; फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए मांगे थे पैसे
    Next Article
    सीतापुर में डीएम को आंगनबाड़ी केंद्र पर खामियां मिलीं:एएनएम का 15 दिन का वेतन कटा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री को नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment