Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में फर्जी अपहरण-हत्या की सूचना, तीन गिरफ्तार:विपक्षियों को फंसाने के लिए रची थी साजिश, पुलिस ने दर्ज किया केस

    6 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में अपहरण और हत्या की झूठी सूचना देकर सनसनी फैलाने वाले पिता-पुत्र सहित चाचा भतीजे सहित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने गांव के ही विपक्षियों को फंसाने के इरादे से स्वयं के अपहरण और हत्या का फर्जी स्वांग रचा था। कार को हाईवे के किनारे खड़ी कर उसमें खून डालकर गुमराह करने का प्रयास किया मामले का खुलासा पुलिस की त्वरित जांच में हुआ। पुलिस के अनुसार 11 फरवरी 2026 की रात शाहमहोली गांव निवासी तौफीक पुत्र जान मोहम्मद ने पुलिस को फोन कर सूचना दी थी कि उनके चाचा इस्लाम पुत्र सिरदार और भाई तहसीम पुत्र जान मोहम्मद, स्विफ्ट डिजायर कार से बडागांव से लौटते समय पगरोई मोड़ नहर पुलिया के पास अपहृत कर हत्या कर दिए गए हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां एक खाली कार बरामद हुई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जांच शुरू की गई। जांच और साक्ष्य संकलन में सामने आया कि इस्लाम और तहसीम ने गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से पुरानी रंजिश के चलते उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। दोनों ने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर चालक सीट पर खून डाल दिया, मोबाइल और चाभी गाड़ी में छोड़कर परिजनों को अपहरण व हत्या की झूठी सूचना दे दी। दबिश के दौरान दोनों अभियुक्त नानकारी नहर पुलिया के पास से बरामद कर लिए गए। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर नेहा त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वही झूठी सूचना देकर गुमराह करने वाले दीपांशु को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली देहात में बीएनएस की धारा 248(बी) के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। सभी को जेल भेजा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागरजा में यूजीसी की बहाली को प्रतिरोध मार्च:सड़क पर उतरे लोग, कहा संघर्ष को राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाएंगे
    Next Article
    नगर निगम ने 5 करोड़ की जमीन कराई खाली:पुलिस बल के साथ में नगर निगम ने लिया एक्शन चला बुलडोजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment