Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में हमला कर सर्राफा व्यापारी से लाखों की लूटपाट:बाइक सवार छह बदमाशों ने हमला कर ढाई किलो चांदी, नकदी लूटी; सिर में आई गंभीर चोटें

    7 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के रामपुरकला थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब 6 बजे बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को घेरकर हमला कर दिया। बदमाश व्यापारी से करीब ढाई किलो चांदी और 900 रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। हमले में बाबूपुर निवासी सर्राफा व्यापारी रमेश निगम के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहला पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुकान बंद कर घर लौट रहे थे व्यापारी जानकारी के अनुसार, रमेश निगम सरैयाँ स्थित अपनी सर्राफा दुकान बंद कर बाइक से घर बाबूपुर लौट रहे थे। जाननगर मोड़ और केसरीपुर के बीच पीछे से दो बाइकों पर सवार करीब छह अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बताया जा रहा है कि बदमाश पल्सर और स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार थे। लाठी-डंडों से हमला कर बैग छीना आरोप है कि बदमाशों ने रमेश निगम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वह घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश उनका बैग छीनकर दोनों बाइकों से फरार हो गए। व्यापारी के मुताबिक, बैग में करीब ढाई किलो चांदी और 900 रुपये की नकदी थी। चांदी की कीमत करीब 5 से 6 लाख रुपये बताई जा रही है। डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया वारदात की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल व्यापारी को तत्काल सीएचसी पहला पहुंचाया। वहां डॉक्टर आशीष ने जांच के बाद उनके सिर में चोट की पुष्टि की। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी और एएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी अंकुर अग्रवाल और एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास की गतिविधियों और संभावित सीसीटीवी फुटेज की जानकारी जुटाई। पुलिस अज्ञात हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ज्ञान प्रसार संस्थान का 23वां वार्षिक समारोह:100 से ज्यादा को मुफ्त शिक्षा; 50 बच्चों को मेडल देकर किया सम्मानित
    Next Article
    सोनभद्र में पिकअप-बाइक की आमने-सामने टक्कर:युवक की मौत; साढ़ू गंभीर, दोनों एक ही बाइक से ससुराल से निकले थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment