Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में कार की टक्कर से मासूम की मौत:मां के साथ खेत से घर लौटते समय हादसा, चालक फरार

    5 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हुई इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना तिहार चौकी क्षेत्र के सहादतनगर गांव के पास गुरुवार देर शाम की है। जानकारी के अनुसार नीमल नाम की महिला अपनी पांच वर्षीय पुत्री अनन्या और दो अन्य बच्चों के साथ खेत से काम निपटाकर घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान जब वे सीतापुर-गोला मार्ग को पार कर रही थीं, तभी गोला की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम अनन्या गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ी। परिजन और स्थानीय लोग तुरंत उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया लेकर पहुंचे, जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुधीर पांडेय ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:किडनी बेचने वाला MBA स्टूटेंड गर्लफ्रेंड के सामने रोया; महिला बैंककर्मी को सड़क पर घसीटा
    Next Article
    कौशांबी में हनुमान जयंती पर विशेष पूजा-अर्चना:मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, प्रतिमा का भव्य श्रृंगार हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment