Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में मालगाड़ी की चपेट में आई महिला:ट्रैक पर गई बकरियां बचाते समय मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

    11 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के कोतवाली बिसवां क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक हादसे में बकरी चरा रही महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम ईदगाहपुरवा नई बस्ती निवासी अनवरी की पत्नी कमरुद्दीन रेलवे क्रॉसिंग के निकट अपनी बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान गोंडा से सीतापुर की ओर जा रही मालगाड़ी के आने की आहट सुनाई दी। बताया जा रहा है कि कुछ बकरियां रेलवे ट्रैक पर चली गई थीं। उन्हें हटाने और सुरक्षित करने के प्रयास में अनवरी स्वयं ट्रैक के बेहद करीब पहुंच गईं। इसी बीच तेज रफ्तार मालगाड़ी आ गई और वह उसकी चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और परिजनों को सूचना दी गई। थोड़ी देर में कोतवाली बिसवां पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू की, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे ट्रैक के आसपास अक्सर पशु चले जाते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। इस दुखद घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अनवरी की असमय मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया के बांसडीह में ट्रैक्टर पलटने से मासूम की मौत:चाचा के साथ जा रहा था खेत, रास्ते में हुई दर्दनाक दुर्घटना
    Next Article
    नवीन गल्ला मंडी में कल गूंजेगा एकता का संदेश:सामाजिक समरसता संदेश के साथ सकल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment