Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया के बांसडीह में ट्रैक्टर पलटने से मासूम की मौत:चाचा के साथ जा रहा था खेत, रास्ते में हुई दर्दनाक दुर्घटना

    10 hours ago

    1

    0

    कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। अपने चाचा के साथ खेत जा रहे छह वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर पलटने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। खेत जाते समय हुआ हादसा सारंगपुर निवासी विजय यादव का पुत्र अंजनी (6 वर्ष) अपने चाचा सुनील यादव के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर खेतों की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर सारंगपुर पुलिया के पास पहुंचा, चालक सुनील यादव ने उसे मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान अंजनी अचानक असंतुलित होकर ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर बच्चे को गिरता देख चालक सुनील यादव घबरा गए और वाहन पर से नियंत्रण खो बैठे। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर वहीं पलट गया। मासूम सीमेंटेड सड़क और ट्रैक्टर के बीच दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जुटी भीड़ चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही घर की महिलाएं और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साढ़ में अनियंत्रित ट्रैक्टर-मिक्सर मशीन पलटी, एक की मौत:लेंटर डालने जा रहे थे मजदूर, लालपुर बंबा के पास हुआ हादसा
    Next Article
    सीतापुर में मालगाड़ी की चपेट में आई महिला:ट्रैक पर गई बकरियां बचाते समय मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment