Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवीन गल्ला मंडी में कल गूंजेगा एकता का संदेश:सामाजिक समरसता संदेश के साथ सकल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

    12 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी नगर में सकल हिन्दू चेतना समिति द्वारा 13 फरवरी को नवीन गल्ला मंडी परिसर, आगरा रोड पर सकल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन प्रातः 11 बजे से शुरू होगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण का संदेश देना है। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, सम्मेलन के माध्यम से समाज को संगठित करने और पारंपरिक मूल्यों को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। सम्मेलन में सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं, प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी मुख्य वक्ता के तौर पर जनसमूह को संबोधित करेंगे। वक्ताओं द्वारा सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक पहचान, संगठन की आवश्यकता और बदलते परिवेश में समाज की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। समिति ने बताया कि कार्यक्रम में नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और क्षेत्रवासियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। सम्मेलन के समापन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे (प्रसादी) की व्यवस्था भी की गई है। आयोजन समिति ने व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के लिए स्वयंसेवकों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी है। आयोजकों का कहना है कि यह सम्मेलन सामाजिक एकजुटता का मजबूत संदेश देगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में मालगाड़ी की चपेट में आई महिला:ट्रैक पर गई बकरियां बचाते समय मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार
    Next Article
    वीमेन टैलेंट हंट क्रिकेट लीग में केसीए रेड विजेता:गेंदबाज निशा वर्मा बनी प्लेयर ऑफ़ दी मैच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment