Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग:चारा लेने जा रहे युवक को गोली मारी, जिला अस्पताल रेफर

    12 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार शाम करीब 5 बजे एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गाय का चारा लेने जा रहे युवक पर दबंग ने पीछे से दो राउंड फायरिंग कर दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार विकास नगर कॉलोनी निवासी युवक अवनीश दीक्षित रोज की तरह चारा लेने जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही अटल बाजपेई पुत्र कमल बाजपेई ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि पहले बाद विवाद हुआ और उसके बाद आरोपी ने अवनीश के सिर पर असलहे के बट से वार किया और फिर दो राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से अवनीश लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक का इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। गांव और आसपास के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीपी यादव 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे:संभल में बोले- जनता जहां से कहेगी, वहां से उतरेंगे, राजनीति दुश्मनी का क्षेत्र नहीं है
    Next Article
    इनर व्हील क्लब ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का स्वागत किया:बलरामपुर में चिकित्सकों, गणमान्य नागरिकों को सम्मानित कर जरूरतमंदों को बांटे उपहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment