Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीपी यादव 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे:संभल में बोले- जनता जहां से कहेगी, वहां से उतरेंगे, राजनीति दुश्मनी का क्षेत्र नहीं है

    13 hours ago

    1

    0

    संभल के पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री डीपी यादव ने संभल में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी पार्टी राष्ट्रीय परिवर्तन दल के द्वारा एक किसान गोष्ठी का आयोजन कर बदायूं और संभल के लोगों को एकजुट किया। इस दौरान गगन यादव को पार्टी का युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उक्त किसान गोष्ठी शनिवार को संभल जिले की गुन्नौर तहसील के धनारी फार्म हाउस पर आयोजित की गई थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीपी यादव ने 2027 के विधानसभा चुनावों और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए अपनी मंशा स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि 2027 के लिए पूरी तैयारी है और उनकी पार्टी सैकड़ों प्रत्याशी उतारेगी। डीपी यादव ने बताया कि गठबंधन या अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय भविष्य में राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा, "मैं वहां से चुनाव लड़ूंगा जहां से हमारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी और जनता कहेगी। मैंने कभी जनता से विद्रोह करके राजनीति नहीं की और न ही मेरा ऐसा कोई इरादा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह कभी राजनीति से बाहर नहीं थे। उनके ब्लॉक प्रमुख, प्रधान और जिला पंचायत सदस्य आज भी क्षेत्र में सक्रिय हैं। हालांकि, उन्होंने एक नए जन-जागरण अभियान की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसकी शुरुआत 'राष्ट्रीय परिवर्तन दल' कर रहा है। डीपी यादव ने कहा कि उनका अभियान गैर-बराबरी, समाज को तोड़ने और एक-दूसरे को नीचा दिखाने जैसी प्रवृत्तियों के खिलाफ है। उनके अनुसार, यह देश की संस्कृति नहीं है। उनका मुख्य ध्यान किसान और मजदूरों की बेहतरी, युवाओं को रोजगार, बच्चों को अच्छी शिक्षा और भेदभाव की राजनीति को समाप्त कर एक समतामूलक समाज बनाने पर केंद्रित है। उन्होंने महापुरुषों और धर्मगुरुओं के साथ शक्ति के दुरुपयोग न होने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि गलत पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन सही का निर्णय सही स्तर पर लिया जाना चाहिए। यादव-जी की लव स्टोरी का वाद-विवाद जहाँ तक मैं समझता हूँ, किसी जाति के स्वाभिमान को नीचा-ऊँचा दिखाने का काम और समाज को तोड़ने का काम कभी भी, कहीं भी नहीं होना चाहिए। समाज को जोड़ने का काम और आपस में भाईचारा-भाईबंदी बनाने का काम हर जगह होना चाहिए। PDA के सवाल पर कहा कि ​समाजवादी पार्टी या अन्य पार्टियां, तो अपनी बेहतरी के लिए जो उनकी विचारधारा है, उसकी ही बात करेंगी। ​हमारी किसी पार्टी से कोई दुश्मनी नहीं है। शिवपालजी आज भी हमारे पास आते हैं, बैठते हैं। अखिलेश यादव भी मिलते हैं, बीजेपी वाले भी मिलते हैं और मायावतीजी से भी बात होती है। उसमें क्या बात है? यह राजनीतिक क्षेत्र कोई दुश्मनी का क्षेत्र नहीं है और जो लोग ऐसा सोचते हैं, उन्हें या तो राजनीति आती नहीं है या इस देश के प्रति उनकी सही भावना नहीं है। जो पार्टी देश, समाज के प्रति समर्पित होकर उस भावना से काम करेगी, हम उस पार्टी के साथ जाएंगे। क्योंकि हमारे खून में स्वतंत्रता सेनानियों की वो बातें हैं, जो पिताजी ने हमें सिखाई हैं, उन्हीं बातों को लेकर हम पहले भी क्षेत्र में थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे। विशेष रूप से गंगा के आस-पास का यह क्षेत्र जो गरीबी, अभाव और अशिक्षा की चादर में लिपट गया है, उसे जन-जागरण के ज़रिए आगे लाने का काम किया जाएगा। हमारे साथ तो सभी जातियों के लोग हैं, लेकिन जो समाज में पीछे है, उसे आगे आने की ताकत मिलनी चाहिए। शिक्षा, आर्थिक या खेती-बाड़ी में सभी को समान अवसर मिलने चाहिए, तभी समाज मज़बूत होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उज्ज्वला योजना में 1.86 करोड़ परिवारों को मिली गैस सब्सिडी:1500 करोड़ रुपए की रिफिल का हुआ वितरण, उन्नाव में दस को मिला लाभ
    Next Article
    सीतापुर में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग:चारा लेने जा रहे युवक को गोली मारी, जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment