Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में सभासद पर FIR के विरोध में प्रदर्शन:भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर ईओ ने दर्ज कराया FIR, DM ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वाशन

    9 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में नगर पंचायत हरगांव में ईओ और सभासद के बीच शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। ईओ श्रीश मिश्रा द्वारा सभासद ऋषभ गुप्ता के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर के विरोध में मंगलवार दोपहर क्षेत्र के दर्जनों सभासद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। बताया जा रहा है कि अधिशासी अधिकारी श्रीश मिश्रा ने सभासद ऋषभ गुप्ता पर विकास कार्यों के एवज में 50 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद नगर पंचायत की राजनीति गरमा गई है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और मानकविहीन निर्माण की शिकायत वहीं, पीड़ित सभासद ऋषभ गुप्ता ने ईओ के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार और मानकविहीन निर्माण की शिकायत की थी। उनका आरोप है कि इसी शिकायत से नाराज होकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सभासद का कहना है कि उन्होंने कई निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। एफआईआर के विरोध में पहुंचे सभासदों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। सभासदों का कहना है कि यदि जांच कराई जाए तो निर्माण कार्यों में हुई अनियमितताओं की सच्चाई सामने आ जाएगी। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के तथ्य दीजिए तो निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हरगांव नगर पंचायत का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में आंधी-बारिश के बाद मौसम सुहावना:तापमान 34 डिग्री पहुंचा, अगले 48 घंटों में बारिश की संभावना
    Next Article
    मिठौरा ब्लॉक में बाईस्टैंडर इंटरवेंशन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित:महिलाओं को यौन उत्पीड़न में सुरक्षित हस्तक्षेप के 5D तरीके सिखाए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment