Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में आंधी-बारिश के बाद मौसम सुहावना:तापमान 34 डिग्री पहुंचा, अगले 48 घंटों में बारिश की संभावना

    11 hours ago

    1

    0

    बरेली में मई महीने की झुलसाने वाली गर्मी के बाद जून की शुरुआत राहत भरी रही। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों को मंगलवार को मौसम के बदले मिजाज ने बड़ी राहत दी। जिले का अधिकतम तापमान गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बीते मई महीने में बरेली का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता था और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकल रहे थे। तेज गर्मी का असर जनजीवन के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी देखने को मिला था। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, बुखार और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ गई थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। तापमान में गिरावट और चल रही हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और बदलते मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। जाते-जाते मई ने बदली चाल, हवाओं में घुली ठंडक मई का महीना जाते-जाते बरेली वासियों को तपिश से बड़ी राहत दे गया। महीने के आखिरी दिनों में धूल भरी आंधी, तेज तूफान और गरज-चमक के साथ हुई छिटपुट बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। तापमान में इस भारी गिरावट का असर मंगलवार को भी साफ देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में बादलों और सूरज के बीच आंख-मिचौली का खेल चलता रहा। दोपहर के वक्त हालांकि तेज धूप खिली, लेकिन पहाड़ों की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं के कारण धूप का असर काफी कम महसूस हुआ और हवा में हल्की ठंडक बनी रही। बीमारियों पर लगेगा अंकुश, चेहरे पर लौटी मुस्कान तापमान के 44°C से लुढ़ककर 34°C पर आने से आम जनता के चेहरे खिल उठे हैं। बाजारों में फिर से रौनक लौटने लगी है। विशेषज्ञों का मानना है कि तापमान में आई इस गिरावट और हवा में ठंडक से डिहाइड्रेशन और हीट वेव से होने वाली बीमारियों के मामलों में तेजी से कमी आएगी। तपते घरों और दफ्तरों में कुलर-एसी के बाद भी जो राहत नहीं मिल रही थी, वह अब प्राकृतिक ठंडी हवाओं से मिल रही है। आगामी दिनों में बारिश के आसार मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी अगले दो से तीन दिनों तक क्षेत्र में बना रह सकता है। आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और आने वाले 24 से 48 घंटों में बरेली और इसके आस-पास के इलाकों में तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईंटों से ओवरलोड ट्रैक्टर ने किशोर को कुचला:मैनपुरी में सिर के ऊपर से ट्रैक्टर और ट्राली के निकल गए चारों पहिए, सर फटने से मौत
    Next Article
    सीतापुर में सभासद पर FIR के विरोध में प्रदर्शन:भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर ईओ ने दर्ज कराया FIR, DM ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वाशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment