Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में टक्कर के बाद कार में लगी आग, VIDEO:कार मालिक-चालक ने कूदकर बचाई जान, अज्ञात वाहन की तलाश जारी

    4 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक चलती कार में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी कार लपटों से घिर गई और कुछ ही देर में जलकर खाक हो गई। घटना में कार सवार लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार सरावगी टोला निवासी सभासद बदर अहमद के भाई आकिब अहमद कार चालक के साथ किसी कार्य से बाराबंकी जा रहे थे। बताया जाता है कि देर रात महमूदाबाद क्षेत्र के गुलरामऊ के पास उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं और लपटें उठती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन रोक दिया और कार स्वामी के साथ बाहर निकल आया। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर जलती कार को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि टक्कर के बाद कार के फ्यूल सिस्टम में खराबी आने से आग लगी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में साइबर ठगी, महिला से लाखों की धोखाधड़ी:फेसबुक पर 'भाई' बनकर युवक ने ऑनलाइन और नकद पैसे लिए
    Next Article
    आजम खान के 'तनखैया' बयान पर फैसला आज:2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा था- कलेक्टर से मायावती के जूते साफ करवाऊंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment