Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में दरोगा को 'डिजिटल अरेस्ट' कर ठगी:साइबर ठगों ने 15 लाख रुपए ऐंठे, साइबर टीम ने 95 हजार रुपए कराए होल्ड

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (PTC) में तैनात एक दरोगा को साइबर ठगों ने पांच दिनों तक “डिजिटल अरेस्ट” कर करीब 15 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित दरोगा की शिकायत पर साइबर सेल ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और तत्काल कार्रवाई करते हुए 95 हजार रुपये की धनराशि पर होल्ड भी लगवा दिया है। जानकारी के अनुसार पीटीसी सीतापुर की परिवहन शाखा में तैनात दरोगा नारायण सिंह बीते महीने किसी कार्य से दिल्ली गए हुए थे। इसी दौरान साइबर ठगों ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया और 20 फरवरी से 25 फरवरी तक लगातार पांच दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। ठगों ने खुद को CBI की जांच एजेंसियों से जुड़ा बताते हुए दरोगा को धमकाया कि उनके खिलाफ पाकिस्तान के अफजल फौजी से संबंधित मामला दर्ज है और सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। डर और दबाव का माहौल बनाकर ठगों ने दरोगा से करीब 15 लाख रुपये दो बार में अपने बताए गए खातों में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित दरोगा का आरोप है कि रकम आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर कराई गई और साइबर ठग खुद ही बैंक के फॉर्म भरवाते रहे। रकम ट्रांसफर होने के बाद ठगों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट से मुक्त कर दिया। घटना का एहसास होने पर दरोगा नारायण सिंह ने पहले दिल्ली साइबर सेल में 7 मार्च को शिकायत दर्ज कराई। बाद में यह मामला जांच के लिए सीतापुर साइबर सेल को भेज दिया गया। सीतापुर साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और ठगों के खातों में ट्रांसफर की गई राशि में से करीब 95 हजार रुपये पर होल्ड लगवा दिया। मामले में साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक अजय रावत ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस साइबर ठगों के खातों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली के बाद अकबरपुर डिपो में 35 बसें ठप:चालक-परिचालकों के छुट्टी पर जाने से यात्री परेशान, 15 रूट प्रभावित
    Next Article
    मैनपुरी में विवाहिता की मौत, शरीर पर चोट के निशान:मायके पक्ष ने हत्या करने की जताई आशंका, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment