Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली के बाद अकबरपुर डिपो में 35 बसें ठप:चालक-परिचालकों के छुट्टी पर जाने से यात्री परेशान, 15 रूट प्रभावित

    1 hour ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में होली का त्योहार संपन्न होने के बाद मंगलवार को परिवहन निगम के अकबरपुर डिपो में 35 बसों का संचालन ठप हो गया। बड़ी संख्या में चालकों, परिचालकों और मैकेनिकों के एक साथ अवकाश पर चले जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। यात्री बसों के इंतजार में भटकते नजर आए, जबकि 15 रूटों पर मात्र 15 से 20 बसों का ही संचालन हो सका। अकबरपुर डिपो से दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, सुलतानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, बलरामपुर, आजमगढ़, मऊ, गोंडा और बस्ती सहित कुल 106 बसों का संचालन विभिन्न महानगरों के लिए किया जाता है। होली पर्व के दौरान यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए निगम ने 24 फरवरी से 9 मार्च तक चालक, परिचालक और मैकेनिकों के अवकाश रद्द कर दिए थे। निगम ने लगातार बस संचालन करने वाले स्टाफ को प्रोत्साहन राशि देने का भी फैसला किया था। लगातार ड्यूटी के बाद 30 चालक और 18 परिचालक सोमवार शाम डिपो पहुंचे और मंगलवार से एक साथ अवकाश पर चले गए। इसके अतिरिक्त, पांच मैकेनिक भी छुट्टी पर हैं। परिणामस्वरूप, दिल्ली, प्रयागराज, गोरखपुर, गोंडा और बहराइच जैसे प्रमुख रूटों पर सामान्य दिनों में चलने वाली सात-आठ बसों के बजाय केवल दो से तीन बसें ही चल पाईं। अकबरपुर डिपो के क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक कुंवर हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि होली में लगातार ड्यूटी करने के बाद कई चालक-परिचालक छुट्टी पर गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह समस्या एक-दो दिन तक रहेगी और जल्द ही परिवहन सेवा सुचारू हो जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं के लोची नगला में मिला कन्या भ्रूण:लोगों ने दफनाया, पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की
    Next Article
    सीतापुर में दरोगा को 'डिजिटल अरेस्ट' कर ठगी:साइबर ठगों ने 15 लाख रुपए ऐंठे, साइबर टीम ने 95 हजार रुपए कराए होल्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment