Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में दुर्गा प्रतिमा स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू:SDM ने जोड़े हाथ, नायाब तहसीलदार ने खुद चलाई हथौड़ी; 25 साल पुराना है मंदिर

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के चुंगी चौराहे पर स्थित लगभग 25 साल पुराने दुर्गा मंदिर को सड़क चौड़ीकरण परियोजना के चलते स्थानांतरित किया जा रहा है। प्रशासन की देखरेख में मंदिर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा को विधि-विधान के साथ सुरक्षित स्थान पर ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि इस दौरान स्थानीय कुछ लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम सदर दामिनी एम दास हाथ जोड़कर खड़ी हुई नजर आई हैं। रविवार सुबह को नायब तहसीलदार महेंद्र तिवारी की मौजूदगी में इस अभियान की शुरुआत हुई। नायाब तहसीलदार ने खुद ही प्रशासनिक टीम के साथ सावधानीपूर्वक छेनी और हथौड़ी की मदद से प्रतिमा को जमीन से अलग करने का कार्य शुरू कराया, ताकि मूर्ति को बिना किसी क्षति के स्थानांतरित किया जा सके। जानकारी के अनुसार, दो दिनों के भीतर प्रतिमा को नए स्थान पर स्थापित कर दिया जाएगा, जिसके बाद मंदिर के मौजूदा ढांचे को जमींदोज कर सड़क चौड़ीकरण का कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान एडीएम नीतीश कुमार सिंह, एसडीएम दामिनी एम दास समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति न उत्पन्न हो। एडीएम नीतीश सिंह का कहना है कि मंदिर के पुजारी और अधिकांश स्थानीय लोगों की सहमति के बाद ही यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, कुछ स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई पर नाराजगी भी जताई है। स्थानीय निवासी अखिलेश पांडेय ने कहा कि उन्होंने प्रशासन से कुछ दिनों का अतिरिक्त समय मांगा था, कि खरमास के बाद मूर्ति को स्थापित किया जाए,लेकिन उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सतर्कता बरत रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मैडम...मेरे लाखों फॉलोअर्स, जवाब नहीं दे पाओगी':उन्नाव में महिला ARTO को ट्रक ड्राइवर ने धमकाया; देखिए VIDEO
    Next Article
    लैंडिग के वक्त विमान का गेट खोलने की कोशिश:वाराणसी में पायलट तुरंत हवा में ले गया प्लेन, आरोपी बोला- मुझ पर भूत का साया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment