Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मैडम...मेरे लाखों फॉलोअर्स, जवाब नहीं दे पाओगी':उन्नाव में महिला ARTO को ट्रक ड्राइवर ने धमकाया; देखिए VIDEO

    7 hours ago

    2

    0

    ‘मैडम, मेरे सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं… जवाब नहीं दे पाओगी, इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।’ उन्नाव में महिला ARTO प्रतिभा गौतम को ट्रक ड्राइवर ने यह धमकी उस समय दी, जब वे उसे गाड़ी में खींचकर जबरन बैठाने लगीं। दरअसल, शनिवार देर रात एआरटीओ टीम ओवरलोडिंग की जांच कर रही थी। जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर दही थाना क्षेत्र में टीम ने पांच गाड़ियों को पकड़कर धर्मकांटा पर जांच के लिए लाया, लेकिन सबसे आगे खड़े ट्रक का जीपीएस लॉक हो जाने के कारण पीछे खड़े अन्य ट्रक भी फंस गए। देरी होने की बात कहकर एक ट्रक ड्राइवर हंगामा करने लगा। जांच टीम में शामिल सिपाही की ट्रक ड्राइवर से कहासुनी हो गई। आरोप है कि प्रवर्तन टीम के एक सिपाही ने ड्राइवर का कॉलर पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने लगा। हंगामा बढ़ता देख महिला एआरटीओ गाड़ी से उतर गईं। बताया जा रहा है कि सिपाही को रोकने के बजाय वे खुद भी चालक को धक्का देने लगीं। उस पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए उसे जबरन गाड़ी में बैठाने लगीं। इस पर ट्रक ड्राइवर भड़क गया। प्रवर्तन टीम उसे दही थाने लेकर पहुंची और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रवर्तन टीम का कहना है- ट्रक चालक शराब के नशे में था और नियमों का उल्लंघन कर रहा था। वहीं, ड्राइवर का आरोप है कि उसे जबरन रोका गया और उसके साथ मारपीट की गई। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए एआरटीओ ने क्या कहा… एआरटीओ प्रवर्तन प्रतिभा गौतम के अनुसार, शनिवार रात 9:00 से 9:30 बजे के बीच वह टीम के साथ दही थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री के पास ओवरलोडिंग की जांच कर रही थीं। वे अपनी सरकारी गाड़ी में बैठी थीं। टीम के अन्य सदस्य आने-जाने वाली गाड़ियों को रोककर चेक कर रहे थे। टीम ने 5 ओवरलोड ट्रकों को रोका। ओवरलोड की जांच कराने के लिए पांचों ट्रकों को एक धर्मकांटा पर ले जाया गया। धर्मकांटे पर वजन के दौरान एक ट्रक का जीपीएस लॉक हो गया। इसकी वजह से वह वहीं खड़ा हो गया। तभी पीछे खड़े ट्रक चालकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इनमें से कुछ नशे में धुत थे। सिपाही ने एक ट्रक चालक का कॉलर पकड़ लिया, तो वे बीच-बचाव करने पहुंची थीं, लेकिन ट्रक ड्राइवर मोबाइल से वीडियो बनाते हुए उनसे भी अभद्रता करने लगा। वह खुद को सोशल मीडिया का इंफ्लुएंसर बताते हुए अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। इसलिए उसे हिरासत में लेकर दही थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बोले- तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई दही थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा- शनिवार देर रात मामला थाने पहुंचा था। लेकिन अब तक हमें अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… BSF जवान की हत्या, घर में घुसकर गोली मारी:मेरठ में गांव के युवक से झगड़ा हुआ, छुट्टी पर घर आए थे मेरठ में BSF जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। नैन सिंह बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वह 6 मार्च को छुट्‌टी पर घर आए हुए थे। वारदात के समय वह घर पर सो रहे थे। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी। घर वालों ने पुलिस को बताया कि गांव के एक युवक से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसे लेकर 3 दिन पहले और आज झगड़ा हुआ था। घटना शनिवार देर शाम इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव की है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल SP केके बिश्नोई दूल्हा बनकर घोड़ी पर बैठे:काला चश्मा, हाथ में तलवार लेकर मंदिर पहुंचे; जोधपुर में IPS अंशिका से शादी करेंगे
    Next Article
    सीतापुर में दुर्गा प्रतिमा स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू:SDM ने जोड़े हाथ, नायाब तहसीलदार ने खुद चलाई हथौड़ी; 25 साल पुराना है मंदिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment