Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में युवक को बीच सड़क कार ने रौंदा, VIDEO:टक्कर लगते ही हवा में उछला, शराब के नशे में बीच रोड खड़ा था

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की पहचान लाल बाबू (35) के रूप में हुई। वह रेवती थाना रेवती, जनपद बलिया का रहने वाला था। मामला रामपुर मथुरा थाना के महमूदाबाद-रेउसा मार्ग का है। लालबाबू करीब 15 दिनों से अपने बहनोई राजेश पुत्र रामचतुर निवासी रंजीतपुर, थाना रामपुर मथुरा के यहां रह रहा था। गुरुवार शाम वह अपने बहनोई के साथ बाजार गया था, जहां किसी समय दोनों अलग हो गए। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसी दौरान पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में रात करीब 4:18 बजे युवक सड़क के बीच टहलता नजर आ रहा है। तभी घोड़ेचा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर कार उसे टक्कर मारते हुए फरार हो जाती है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक शराब के नशे में था और सड़क के बीच आ-जा रहा था, जबकि उस समय मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन जारी था। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। चौकी चांदपुर प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी सीएम ने विधायक के पिता को दी श्रद्धांजलि:प्रधान संघ ने पंचायत कार्यकाल बढ़ाने को लेकर सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    जालौन में मामूली विवाद पर बाइक सवार को पीटा, VIDEO:गाड़ी से टक्कर लगने के बाद मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment