Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में युवती ने अपनाया सनातन धर्म:प्रेमी से हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी, दो साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के तंबौर क्षेत्र में प्रेम के लिए मजहब की दीवार तोड़ने का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवती ने सनातन धर्म अपनाकर अपने प्रेमी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। घटना के बाद यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार तंबौर कस्बे के ककरहा गांव की रहने वाली रिजवाना का महराजगंज निवासी आशुतोष यादव के साथ करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि युवती ने अपनी इच्छा से सनातन धर्म स्वीकार कर लिया और अपना नाम बदलकर पूजा रख लिया। इसके बाद दोनों ने एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। विवाह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी पारंपरिक रस्में निभाई गईं और दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। बताया जाता है कि इस शादी में दोनों परिवारों ने दूरी बनाए रखी। ऐसे में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता ही दोनों के साथ मौजूद रहे और उनकी शादी संपन्न कराई। संगठन के कार्याध्यक्ष सीनू मिश्रा ने बताया कि दोनों युवक-युवती बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी करना चाहते थे। परिवारों की सहमति न मिलने के कारण संगठन ने उनकी मदद की और हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कराया। शादी के बाद दोनों दंपति वहां से सुरक्षित स्थान के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद इलाके में इस विवाह को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और प्रेम के लिए मजहब की दीवार तोड़ने की यह कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में किशोर की गला घोंटकर हत्या:बहन से प्रेम प्रसंग छिपाने के लिए रिश्ते के मामा ने किया कत्ल, 24 घंटे में गिरफ्तार
    Next Article
    वाराणसी एयरपोर्ट पर 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा पकड़ा:थाईलैंड से तस्करी कर लाया गया था, ट्रॉली बैग में छिपाया था; गुजरात के 3 तस्कर गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment