Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर पुलिस लाइन में एसपी अंकुर अग्रवाल ने मनाई होली:पुलिसकर्मियों के साथ 'लॉलीपॉप लागेलू' गाने पर किया डांस, रंग-गुलाल उड़ाया

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर की पुलिस लाइन में होली का पर्व इस बार बड़े ही धूमधाम और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। रंगों के इस पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस परिवार के साथ जमकर होली खेली और सभी को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों में उत्साह और उमंग देखने को मिला। होली मिलन समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने माइक थामकर "कमरिया लॉलीपॉप लागे लू" गाना भी गाया, जिसे सुनकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों का उत्साह और बढ़ गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें कंधे पर उठाकर जश्न मनाया और फिल्मी गानों पर जमकर डांस किया। पूरे परिसर में रंग-गुलाल उड़ते रहे और सभी एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की खुशियां साझा करते नजर आए। पुलिस लाइन परिसर में पारंपरिक अंदाज में होली खेलने की भी व्यवस्था की गई थी। यहां मिट्टी खोदकर कीचड़ तैयार किया गया था, जिसमें पुलिसकर्मी एक-दूसरे को कीचड़ में फेंकते हुए मस्ती करते दिखाई दिए। इस दौरान माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा और पुलिसकर्मी डीजे की धुनों पर थिरकते नजर आए। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश सिंह, सीओ बिसवां अमन सिंह, सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश, सीओ सिटी विनायक भोसले सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में होली खेलकर लौटे युवक की मौत:मां से बोला- तबियत बिगड़ रही है, अस्पताल ले चलो; रास्ते में तोड़ा दम
    Next Article
    बहराइच में तीन दिन से लापता बुजुर्ग का शव मिला:चेहरे पर चोट के निशान मिले, घर वालों ने हत्या की आशंका जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment