Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में होली खेलकर लौटे युवक की मौत:मां से बोला- तबियत बिगड़ रही है, अस्पताल ले चलो; रास्ते में तोड़ा दम

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चौक इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह होली खेलकर घर लौटा। अचानक उसके मुंह से झाग निकलने लगा और अचेत होकर गिर गया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मिर्जा मंडी कोनेश्वर पुल निवासी शुभम सैनी (28) कचहरी में आउटसोर्सिंग पर काम करते थे। बुधवार को होली खेलकर घर आकर बैठे थे। करीब 2 बजे किसी ने कॉल किया उससे मिलने गए। वहां से लौटने के बाद अपने कमरे में चले गए। कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। कमरे से नीचे आए मां रंजना से बोलने लगे तबियत बिगड़ रही है, अस्पताल ले चलो। इसके बाद परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। एक महीने पहले की थी बहन की शादी भाई हर्ष ने बताया अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही शुभम की मौत हो गई। एक महीने पहले बहन आंचल की शादी धूमधाम से की थी। इसके बाद से काफी खुश रहता था। होली वाले दिन बहन और बहनोई भी घर आए थे। सबके साथ मिलकर खूब होली खेली गई। अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। पुलिस का कहना है अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, माइनर अटैक की संभावना लग रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में पुलिसकर्मियों ने एसपी के साथ खेली होली:पुलिस लाइन होली मिलन समारोह का आयोजन
    Next Article
    सीतापुर पुलिस लाइन में एसपी अंकुर अग्रवाल ने मनाई होली:पुलिसकर्मियों के साथ 'लॉलीपॉप लागेलू' गाने पर किया डांस, रंग-गुलाल उड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment