Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर रफ्तार का कहर, हादसों में 12 लोग घायल:गंभीर हालत में तीन रेफर, बाइकों की भिड़ंत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में होली के त्योहार के दौरान हुए अलग-अलग सड़क हादसों में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से तीन गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पहला हादसा फतेहगढ़ रखा क्षेत्र में हुआ। यहां आकाश (पुत्र रविंद्र) अपने साथी मोहित (पुत्र दिनेश) के साथ होली खेलकर घर लौट रहा था। इस दौरान उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। आकाश के चाचा महावीर ने बताया कि उन्हें फोन पर हादसे की सूचना मिली थी। डॉक्टरों के अनुसार, आकाश के दोनों पैर टूट गए हैं और उसका इलाज चल रहा है। दूसरा हादसा अनोखे लाला की दुकान के पास हुआ। नारायणपुर निवासी सूरज और अंकित बाइक से फतेहगढ़ से फर्रुखाबाद की ओर आ रहे थे। तभी फतेहगढ़ निवासी हर्ष ने अपनी बाइक सामने से क्रॉस कर दी, जिससे तीनों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में अंकित घायल हो गया, सूरज के होंठ पर मामूली चोट आई, जबकि हर्ष के सिर में चोट लगी। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। तीसरा हादसा थाना कादरीगेट क्षेत्र के आवास विकास तिराहे पर हुआ। फतेहगढ़ से फर्रुखाबाद जा रहे दो तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर एक दीवार से जा टकराए। इस दौरान एक साइकिल सवार को भी टक्कर लगी, जो कुछ दूरी पर जा गिरा। साइकिल सवार को मामूली चोटें आईं और वह मौके से चला गया। हालांकि, बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चौथा सड़क हादसा जसमई के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवक अश्विनी और आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि दोनों के गंभीर चोट लगी है। पांचवा हादसा फर्रुखाबाद कायमगंज मार्ग पर हुआ। ब्रेकर से उछल कर बाइक पर बैठी 29 वर्षीय कविता गिर गई। इससे उसके सिर में चोट आई परिवार के लोग लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लाए। बाद में वह निजी नर्सिंग होम ले गए। छठा सड़क हादसा कादरी गेट पर हुआ जहां सराह निवासी शिवरतन का पुत्र रंजीत भी सड़क हादसे में घायल हुआ, जिसे उपचार के बाद परिजन घर ले गए। सातवां पांचालघाट पर सड़क हादसे में रविन्द्र और अश्वनी घायल हो गए, जिन्हें डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर जिला अस्पताल में 24 घंटे में 200 मरीज भर्ती:होली पर 111 घायल पहुंचे, 8 शवों का पोस्टमॉर्टम हुआ
    Next Article
    महोबा में दूसरे दिन खेली गई रंगों की होली:राजा गंगाधर राव के सम्मान में एक दिन बाद मानने की परंपरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment