Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Satara में भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत, Pune Bengaluru Highway पर टकराई कार

    1 hour from now

    1

    0

    महाराष्ट्र के सातारा जिले में पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना सोमवार देर रात एक बजकर 10 मिनट पर बजे खंडाला तहसील के शिरवल में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 की सातारा-पुणे लेन पर हुई, जिससे इस व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ।राजमार्ग पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘एक कार पुणे से सातारा की ओर जा रही थी, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जिसके बाद वह विपरीत लेन में चला गया और एक ट्रक से टकरा गया।’’ कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान वेदांत अर्जुन वारिंगे (19), सोनलिंग धीरेंद्र ठाकुर (19), निखिल बालू राउत (20) और आदित्य बालासाहेब गरुड़ (19) के रूप में हुई है।ये सभी पुणे जिले के निवासी थे। अधिकारी ने बताया कि कार में सवार दो अन्य युवक घायल हो गए जिनकी उम्र 20 वर्ष है और वे पुणे के कामशेत के निवासी हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को बाद में क्रेन की मदद से हटाया गया और राजमार्ग पर यातायात बहाल कराया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sonia Gandhi ने पूर्व PM Manmohan Singh को सराहा, कोयला मामले में क्लीन चिट का स्वागत किया
    Next Article
    Rashtrapati Bhavan के एट होम समारोह में लावणी और गेड़ी नृत्य मुख्य आकर्षण होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment