Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट्रल मार्केट में व्यापार और भाजपा की तेहरवी आज:महिलाओं ने किया हवन, बोली सब कुछ खत्म हो गया , सरकार ने नहीं की बचाने की कोशिश

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ की सेंट्रल मार्केट में चल रहे प्रदर्शन के 13 वे दिन धरना दे रही महिलाएं भाजपा सरकार पर किया भरोसा और अपने खत्म हुए व्यापार को लेकर दोनों की तेहरवी का आयोजन किया। महिलाओं ने कल इस बात की घोषणा की थी। उनका कहना है कि उन्होंने 12 दिन तक अपनी सरकार के जनप्रतिनिधियों को समय दिया कि उनके लिए कुछ करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ ,इसलिए अब वह उनकी पहली कर उनका पूर्ण रूप से खत्म कर देगा। इसी क्रम में उन्होंने सुबह के समय सेक्टर 2 में हवन भी किया। ्र सरकार ने तोड़ा भरोसा व्यापारियों ने कहा कि जहां प्रदर्शन चल रहा है वह मेरठ में भाजपा का गढ़ है। हम पिछले 40 साल से यहां रह रहे हैं और तभी से भाजपा के कोर वोटर हैं। जिसके चलते हमने एक यकीन कर अपने जनप्रतिनिधियों से उम्मीद और गुहार लगाई थी कि वह हमारी मदद करेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।अहमारा कोई जनप्रतिनिधि जिसे हमने वोट देकर सदन में भेजने का काम किया उन्होंने हमारे हक में यहां तक आना भी उचित नहीं समझा। जिसके चलते हमरा भरोसा टूट गया है । अब हम खुले तौर पर यह ऐलान करते हैं कि सरकार से हमारा यकीन टूट गया है और सरकार ने हमारा भरोसा तोड़ दिया है इसलिए अब हमें इससे कोई मतलब नहीं है। अब विपक्ष का करेंगे स्वागत महिलाओं ने कहा कि 12 दिन से सरकार और जनप्रतिनिधियों पर उम्मीद लगाकर हम यहां बैठे हैं कि वह हमें न्याय दिलाने में हमारी मदद करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब इस भरोसे और व्यापार के खत्म होने की तेहरवी करने के भी करने के साथ यह ऐलान करते हैं कि इस प्रदर्शन में विपक्ष या बाहरी लोग जो यहां आना चाहते हैं उनका समर्थन करेंगे और उनका स्वागत भी करेंगे। प्रशासन ने दिए नोटिस पुलिस और प्रशासन ने जो बाहरी लोगवहां प्रदर्शन में पहुंच रहे थे उनको न्यायालय की अवमानना का नोटिस भी दिया है। जिस पर व्यापारी और विपक्ष नेताओं का कहना है कि प्रशासन दबाव बनाकर यहां के निवासियों की बात को दबाकर यह प्रदर्शन खत्म करना चाहता है। इसीलिए ऐसा तानाशाह रवैया दिखाया जा रहा है कि कोई किसी के दुख में भी शामिल नहीं हो सकता है। जानिए कब से और क्यों है प्रदर्शन सेंट्रल मार्केट के 859 भूखंडों को सेटबैक के अनुसार ध्वस्त करने और उनमें चल रही कॉमर्शियल गतिविधियों को बंद करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने बीती 9 अप्रैल को दिया था। इसके बाद 10 अप्रैल से शास्त्री नगर के सेक्टर दो स्थित तिरंगा चौक पर प्रदर्शन जारी है। वहां बैठी महिलाओं का कहना है कि वह अपनी दुकान तो बंद कर सकते हैं लेकिन जो उनके छोटे-छोटे मकान हैं उनमें सेटबैक कैसे छोड़ सकते हैं यदि वह सेटबैक के अनुसार इन्हें ध्वस्त कर लेते हैं तो वह अपने मकान में रह नहीं पाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निजी अस्पतालों की मनमानी पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा:पंजीकरण-नवीनीकरण अनिवार्य, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
    Next Article
    पुलिस से मुठभेड़ में वन्यजीव शिकारी घायल:पीलीभीत में पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment