Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सत्ता के अहंकार ने ली दो जान:कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय संतकबीर नगर–गोरखपुर में मृतकों के घर पहुंचे, 1–1 करोड़ मुआवजा और नौकरी की मांग

    8 hours ago

    1

    0

    निषाद पार्टी से जुड़े एक नेता की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से संतकबीर नगर के आकाश पांडेय और गोरखपुर के उमेश शर्मा की मौत के मामले में मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने संतकबीर नगर और गोरखपुर में मृतकों के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख जताया। अजय राय ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मामले में परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने पीड़ित परिवार के एक–एक सदस्य को नौकरी और 1–1 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की। सत्ता के अहंकार का परिणाम है घटना : अजय राय अजय राय ने कहा कि निषाद पार्टी के नेता की फॉर्च्यूनर से मेडिकल कॉलेज के छात्र आकाश पांडेय और गोरखपुर निवासी उमेश शर्मा की मौत सत्ता के अहंकार का जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या भाजपा सरकार में रसूखदार नेताओं के बेटों और करीबियों को आम लोगों को कुचलने का लाइसेंस मिल गया है? उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। अजय राय ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की पहली जिम्मेदारी है, लेकिन प्रदेश में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और न्याय के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रिकेटर रिंकू सिंह पिता को याद कर भावुक:लिखा- पापा आज ट्रॉफी हाथ में है, बस आप साथ नहीं; 11 दिन पहले कैंसर से हुई थी मौत
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:गैस सिलेंडर की मारामारी मची, अब जमीन की फर्जी रजिस्ट्री नहीं होगी, दुल्हन को हथेली पर ले गए फौजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment