Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:गैस सिलेंडर की मारामारी मची, अब जमीन की फर्जी रजिस्ट्री नहीं होगी, दुल्हन को हथेली पर ले गए फौजी

    7 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर यूपी में सिलेंडर की किल्लत से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री पर लगी रोक को लेकर है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1. यूपी में सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें लगीं, लखनऊ में 3-3 सिलेंडर लेकर पहुंचे लोग यूपी में रसोई गैस (LPG) की किल्लत हो गई है। लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर समेत कई शहरों में बुकिंग के 4 से 5 दिन बाद सिलेंडर नहीं मिल रहे। गैस एजेंसियों के बाहर लाइनें लगने लगीं। लखनऊ की लालबाग एजेंसी में ग्राहक की पासबुक फाड़ने पर काफी देर तक हंगामा हुआ। कई लोग 3-3 सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंच गए। पूरी खबर पढ़ें… 2. अब जमीन की फर्जी रजिस्ट्री नहीं होगी, यूपी में ओला-उबर पर सरकार का कंट्रोल लखनऊ में योगी कैबिनेट की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें 30 प्रस्ताव पारित हुए। सबसे बड़ा फैसला फर्जी रजिस्ट्री को रोकने को लेकर हुआ। स्टांप पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बताया- यूपी में खतौनी और दस्तावेज की जांच के बाद ही जमीन की रजिस्ट्री की जाएगी। इससे कोई भी व्यक्ति फर्जी रजिस्ट्री नहीं कर सकेगा। इससे लोगों का पैसा सुरक्षित रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… 3. शंकराचार्य को 26 शर्तों के साथ सभा की अनुमति, लखनऊ प्रशासन बोला- भड़काऊ भाषण न दें लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के 11 मार्च से प्रस्तावित 3 दिवसीय गो-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को अनुमति मिल गई है। इसके लिए 26 शर्तें लगाई गई हैं। इनका उल्लंघन करने पर अनुमति रद्द मानी जाएगी। सोमवार देर रात अफसरों की बैठक के बाद अनुमति दी गई। शंकराचार्य को धर्म-जाति, संप्रदाय व भाषा के खिलाफ भड़काऊ भाषण न देने के लिए बोला गया है। पूरी खबर पढ़ें… 4. जालौन में सिपाही मीनाक्षी ने की थी इंस्पेक्टर की हत्या, पुलिस का दावा- ये प्लांड मर्डर जालौन में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की मौत मामले में पुलिस ने 383 पेज की चार्जशीट दाखिल की। पुलिस ने दावा किया कि सिपाही मीनाक्षी ने ही इंस्पेक्टर की हत्या की। पिछले साल 5 दिसंबर को इंस्पेक्टर का प्लानिंग तरीके से मर्डर किया गया था। सीडीआर के अनुसार, वारदात के समय मीनाक्षी भी इंस्पेक्टर के पास मौजूद थी। पूरी खबर पढ़ें… 5. फौजियों ने हथेली पर चलाकर दुल्हन को स्टेज तक पहुंचाया, बागपत में शहीद की बेटी के लिए पिता बने बागपत में शहीद जवान की बेटी का उसके पिता के 14 साथियों ने कन्यादान किया। फौजियों ने दुल्हन को जयमाल स्टेज तक पहुंचाने के लिए अपनी हथेली बिछा दीं। दुल्हन को हथेलियों पर चलाकर स्टेज तक पहुंचाया। फौजियों ने कन्यादान में दुल्हन को 6.50 लाख रुपए दिए। दुल्हन के पिता हरेंद्र सिंह की 6 साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें… अब 8 अहम खबरें… 6. गोरखपुर में अजय राय बोले- फॉर्च्यूनर चढ़ाने वाले को फांसी दो, परिवार को 1 करोड़ व नौकरी दे सरकार गोरखपुर पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने फॉर्च्यूनर चढ़ाने वाले को फांसी देने की मांग की। दरअसल, 4 मार्च को बेकाबू फॉर्च्यूनर की चपेट में आकर एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय और बिजली ठेकेदार उमेश शर्मा की मौत हो गई थी। उन्होंने योगी सरकार से परिवार को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद और एक सरकारी नौकरी की मांग की। पूरी खबर पढ़ें… 7. लखनऊ नगर आयुक्त के ऑफिस की कुर्की, अफसर के फोन करने पर भी नहीं माने लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में कोर्ट के आदेश पर प्रशासन की टीम मंगलवार को कुर्की करने पहुंची। कुर्क अमीन और पुलिस टीम के नगर आयुक्त ऑफिस पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। टीम कुर्सी-सोफे और इनवर्टर निकालकर ले जाने लगी। अपर नगर आयुक्त ललित कुमार के फोन पर बात करके आश्वासन देने के बाद भी मामला नहीं संभला। पूरी खबर पढ़ें… 8. संभल SP ने सीएम योगी को शादी का कार्ड दिया, माता-पिता के साथ गोरखपुर पहुंचे गोरखपुर में सीएम योगी से संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मुलाकात कर अपनी शादी का कार्ड दिया। वह सोमवार को माता-पिता के साथ पहुंचे थे। इस दौरान सीएम ने एसपी के परिवार का कुशलक्षेम पूछा। साथ ही शादी समारोह में आने का आश्वासन भी दिया। एसपी के परिवार और सीएम योगी की ये मुलाकात गोरखनाथ मंदिर में हुई। पूरी खबर पढ़ें… 9. क्रिकेटर कुलदीप वंशिका संग मसूरी में 7 फेरे लेंगे, 14 मार्च को शादी, 17 को रिसेप्शन भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में सात फेरे लेंगे। 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी। सोमवार को कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने लखनऊ में CM योगी को शादी का न्योता दिया। कुलदीप और वंशिका ने 4 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी। पूरी खबर पढ़ें… 10. कानपुर का गंगा मेला-सपा विधायक जमकर नाचे, मुस्लिमों ने फूल बरसाए, ऊंट-ट्रैक्टर पर निकले हुरियारे कानपुर में मंगलवार को गंगा मेला पर जमकर होली खेली गई। रंगों में सराबोर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने लोगों के साथ जमकर डांस किया। मेस्टन रोड में मुस्लिमों ने हिंदुओं का फूल बरसाकर स्वागत किया। माला भी पहनाई। ट्रैक्टर ट्रॉलियों और ऊंट पर सवार होकर हुरियारे निकले। नाचते-गाते और रंग खेलते छह घंटे में 7 किमी की दूरी तय की। पूरी खबर पढ़ें… 11. वर्ल्ड कप चैंपियन रिंकू सिंह पिता को याद कर भावुक, लिखा- पापा आज ट्रॉफी है, पर आप नहीं टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह अपने दिवंगत पिता खानचंद सिंह को याद कर भावुक हो उठे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- पापा आज ट्रॉफी हाथ में है। बस आप साथ नहीं हो। आपका सपना पूरा हो गया। 'आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकले। मुझे नहीं पता आगे की जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी। पूरी खबर पढ़ें… 12. हाईस्कूल का एग्जाम देने जा रहे छात्र की मौत, अलीगढ़ में डंपर का पहिया सिर से गुजरा अलीगढ़ में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके 2 साथी घायल हैं। तीनों छात्र एक ही बाइक से पेपर देने जा रहे थे, तभी बेकाबू ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। एक छात्र पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। बाकी दोनों छात्र उछलकर दूर गिरे, जिससे उनकी जान बच गई। पूरी खबर पढ़ें… 13. काशी में कनाडाई कपल ने रचाई हिंदू रिवाज से शादी, गंगा तट पर लिए 7 फेरे काशी में कनाडाई कपल ने सनातन परंपरा के अनुसार शादी की। वैदिक मंत्रोच्चार और हिंदू रीति-रिवाजों के बीच गंगा तट पर दोनों ने सात फेरे लिए। कपल ने कहा- सनातन परंपरा में हमारी आस्था है। कल्चरल शादी करना एक आध्यात्मिक अनुभव है। इस तरह विवाह करना उनका सपना था, जो अब पूरा हो गया। दूल्हा-दुल्हन भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। पूरी खबर पढ़ें… खबर जो हटकर है… 14. कानपुर में पीड़िता बोली- जीजू ने सपने में छेड़ा था, सच में नहीं', एयरफोर्स कर्मी ने 19 दिन जेल काटी कानपुर में नाबालिग साली से छेड़छाड़ के मुकदमे में एयरफोर्स कर्मी को 7 साल बाद विशेष न्यायाधीश ने बरी कर दिया। 15 साल की साली ने आरोप लगाया था कि जीजा ने सोते समय मेरे साथ छेड़छाड़ की और मुझे दबोच लिया। इस घटना के 7 साल बाद साली ने कोर्ट में बयान दिया कि जीजू ने सच में नहीं, सपने में छेड़ा था। पूरी खबर पढ़ें… कल क्या रहेगा खास… 15. शंकराचार्य की 'गौ-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा' पूरी होगी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गाय को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग लेकर 11 मार्च को लखनऊ में जनसभा करेंगे। उन्होंने 7 मार्च को काशी से इस यात्रा की शुरुआत की थी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सत्ता के अहंकार ने ली दो जान:कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय संतकबीर नगर–गोरखपुर में मृतकों के घर पहुंचे, 1–1 करोड़ मुआवजा और नौकरी की मांग
    Next Article
    लखनऊ में 2 बड़े अस्पतालों के बीच हुआ MOU:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- OPD में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर करेंगे इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment