Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्टंट करते बाइक स्कूटी से टकराई, छात्र की मौत:लखनऊ में डिवाइडर पर सिर के बल गिरा, दोस्त ने लिखा- सब खत्म हो गया

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमती नगर विस्तार इलाके में रेसिंग के दौरान बाइक टकराने से छात्र की मौत हो गई। छात्र अपनी बुलेट से जा रहा था तभी अनियंत्रित होकर स्कूटी में टकरा गया। दोनों गाड़ियां गिर गईं और छात्र के सिर में चोट आई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विशेष खंड गोमती नगर निवासी नैतिक कुमार (17) पुत्र राम इकबाल इंटर का छात्र था। राम इकबाल बिजली विभाग में इंजीनियर हैं। परिजनों ने बताया नैतिक रविवार सुबह बुलेट बाइक से जनेश्वर मिश्रा पार्क की तरफ घूमने गया था। बुलेट से गेट नंबर 5 के पास पहुंचा था तभी अनियंत्रित होकर आगे चल रही स्कूटी में टक्कर मार दी है। डिवाइडर से सिर टकराया इसके बाद एक अन्य गाड़ी से टकरा गया। बाइक सहित डिवाइडर के पास गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटे आई। घटना में घायल आदित्य श्रीवास्तव, कृष्ण सिंह और नैतिक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने नैतिक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा जबकि अन्य घायलों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मना कर दिया। परिवार लड़के का शव अपने पैतृक घर बाराबंकी के कोठी लेकर रवाना हो गया। इंस्पेक्टर गोमती नगर विस्तार सुधीर अवस्थी का कहना है सीसीटीवी की मदद से घटना की वजह की जांच की जा रही है। एएसपी का बेटा की गवां चुका 21 नवंबर 2023 को तड़के ASP एसपी श्वेता श्रीवास्तव का 9 साल का इकलौता बेटा नामिश घर से स्केटिंग करने के लिए निकला था। साथ में श्वेता श्रीवास्तव और ट्रेनर भी मौजूद थे। G-20 रोड पर कोच के साथ स्केटिंग प्रैक्टिस करने के दौरान तेज रफ्तार कार ने नामिश को टक्कर मार दी। इस टक्कर से नामिश हवा में करीब 15 फीट तक उछल गया। इसके बाद वह जमीन पर गिरा, जिससे उसके सिर-पेट में गंभीर चोट आईं। मुंह-नाक से ब्लीडिंग होने लगी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। चेकिंग के दावे फेल गोमतीनगर विस्तार इलाके में अक्सर स्टंटबाजी और रीलबाजी के वीडियो वायरल होते हैं। वहीं पुलिस का दावा है कि लगातार चेकिंग अभियान चलाकर घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इस घटना ने पुलिस के सभी दावों को फेल कर दिया। जिस रफ्तार से सब रेस कर रहे थे उससे साफ तौर पर पुलिस चेकिंग का पता चल रहा है। सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क में टहलने आने वाले लोगों पर भी लगातार खतरा बना रहता है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बोगनवेलिया उत्सव का हुआ समापन:51 लोगों को किया गया सम्मानित, राज्यपाल बोली- गर्मी में आंखों को ठंड पहुंचाने वाला फूल
    Next Article
    अयोध्या में क्षत्रिय समाज का होली मिलन समारोह:समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को किया गया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment