Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सट्टा लगाते एक व्यक्ति गिरफ्तार:नगदी और सट्टा पर्ची बरामद, सरूरपुर पुलिस की कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    सरूरपुर पुलिस ने क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान सट्टा लगाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2530 रुपये नकद, सट्टा पर्ची और एक पेंसिल बरामद हुई है। यह कार्रवाई रविवार दोपहर ग्राम डाहर में की गई। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान ग्राम डाहर में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा मिला। पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से सट्टा पर्ची, एक पेंसिल और 2530 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आस मोहम्मद (45) पुत्र रियाजुद्दीन, निवासी ग्राम डाहर, थाना सरूरपुर, जनपद मेरठ बताया। पुलिस ने आस मोहम्मद को मौके से हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने यह भी बताया कि क्षेत्र में सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी सट्टा या अन्य अवैध कार्य होते दिखाई दें, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एनबीडब्ल्यू पर विवेचनाधिकारी को सस्पेंड करना एसपी को पड़ा महंगा:हाईकोर्ट ने बस्ती एसपी से मांगा हलफनामा, कहा- मामला प्रथमदृष्टया अवमानना का
    Next Article
    प्रयागराज में 70 वर्षीय चौकीदार की हत्या का मामला:दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment