Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत, VIDEO:लखनऊ में बुलेट-स्कूटी की भीषण टक्कर, छात्र उछलकर डिवाइडर पर गिरा

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी। बुलेट सवार 12वीं का छात्र उछलकर डिवाइडर से टकराकर। उसका सिर फट गया। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कावासाकी सवार लड़के ने लोगों की मदद से बुलेट सवार दोस्त को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छात्र के दोस्तों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा- एक पल में सब खत्म हो गया। मृतक की पहचान गोमती नगर विस्तार के विशेष खंड के रहने वाले नैतिक कुमार (17) के रूप में हुई। नैतिक के पिता राम इकबाल बिजली विभाग में इंजीनियर हैं। घटना रविवार सुबह की जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-5 के सामने की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरी घटना… विशेष खंड का रहने वाला नैतिक अपने दोस्त आदित्य श्रीवास्तव और कृष्ण सिंह के साथ अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर सुबह घूमने के लिए निकला था। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे तीनों अपनी-अपनी बाइक से रेस लगा रहे थे। इस दौरान बुलेट पर सवार नैतिक के सामने स्कूटी आ गई। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले बुलेट और स्कूटी के बीच भयानक टक्कर हो गई। हादसे के बाद नैतिक बाइक से उछलकर डिवाइडर पर गिरा। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। नैतिक के पीछे कावासाकी चला रहा आदित्य भी बेकाबू होकर गिर गया। कृष्ण भी सड़क पर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नैतिक को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को हल्की चोट आई थी, इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल ले जाते समय घायल आदित्य ने एम्बुलेंस में एक वीडियो बनाया। नैतिक की मौत की सूचना मिलने के बाद उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- 'एक पल में सब खत्म हो गया।' यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम से किया इनकार पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। शव लेकर अपने पैतृक गांव बाराबंकी चले गए। गोमती नगर विस्तार थाना प्रभारी सुधीर अवस्थी के अनुसार घटना की असली वजह का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एएसपी का बेटा भी गवां चुका है जान 21 नवंबर 2023 को तड़के ASP श्वेता श्रीवास्तव का 9 साल का इकलौता बेटा नामिश घर से स्केटिंग करने के लिए निकला था। साथ में श्वेता श्रीवास्तव और ट्रेनर भी मौजूद थे। G-20 रोड पर कोच के साथ स्केटिंग प्रैक्टिस करने के दौरान तेज रफ्तार कार ने नामिश को टक्कर मार दी थी। इस टक्कर से नामिश हवा में करीब 15 फीट तक उछल गया। उसके सिर-पेट में गंभीर चोट आईं। मुंह-नाक से ब्लीडिंग होने लगी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। चेकिंग के दावे फेल गोमतीनगर विस्तार इलाके में अक्सर स्टंटबाजी और रीलबाजी के वीडियो वायरल होते हैं। पुलिस का दावा है कि लगातार चेकिंग अभियान चलाकर घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इस घटना ने पुलिस के सभी दावों की पोल खोल दी है। ………………………….. यह खबर भी पढ़ें ग्रीन कॉरिडोर सड़क पर 5 फीट गहरा गड्‌ढा: सीवर लाइन लीकेज से धंसी रोड, लखनऊ में 2 दिन पहले रक्षा मंत्री ने उद्घाटन किया था लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर की सड़क धंस गई। बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर के सामने सीवर लाइन में लीकेज होने के कारण सड़क में करीब पांच फीट गहरा गड्‌ढा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग ने मौके पर सड़क मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशियाना में लगा विशाल हृदय रोग शिविर:1500 मरीजों की जांच, 180 को मुफ्त सर्जरी की तारीखें मिलीं
    Next Article
    भारतीय दोसर वैश्य महासमिति का होली मिलन समारोह:लखनऊ में समाजसेवियों का सम्मान, पदाधिकारियों ने ली शपथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment